5 साल बाद भी अटल पथ पर बस सेवा नहीं, 15 मोहल्लों के लोग कर रहे महंगा सफर

5 साल बाद भी अटल पथ पर बस सेवा नहीं, 15 मोहल्लों के लोग कर रहे महंगा सफर

आर ब्लॉक से दीघा अटल पथ चालू हुए पांच साल बीत गए। अबतक इस इलाके की चार लाख की आबादी को सिटी बस की सुविधा नहीं मिली है। पाटलिपुत्र कॉलोनी, न्यू पाटलिपुत्र, केशरी नगर, महेश नगर समेत 15 से अधिक मोहल्लों के लोग प्रभावित हैं। उन्हें चार से पांच गुना अधिक किराया देना पड़ रहा है। इस इलाके में सफर करने के लिए अॉटो रिजर्व करना पड़ता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जिस सफर में 20 रुपए लगते हैं, उसके लिए अटल पथ पर 250 रुपए तक देना पड़ रहा है। वहीं, लोगों का समय भी अधिक लगता है। जीपीओ से इनकम टैक्स, बोरिंग रोड होते हुए पाटलिपुत्र और राजीव नगर जाने में एक घंटा लगता है। जबकि सिटी बसें चलने से अटल पथ से यह दूरी मात्र 10 मिनट में तय हो जाएगी। इन इलाकों से रोजाना स्कूल, ऑफिस, बाजार और पटना जंक्शन तक लोग आते-जाते हैं। लगभग 6 किमी लंबे अटल पथ का उद्घाटन साल 2021 में हुआ था। बस सेवा परिवहन निगम के स्तर से बहाल की जाती है। पहले बस परिचालन करने की बात थी। अभी क्या प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर निगम प्रशासन से बात करेंगे। -उपेन्द्र कुमार पाल, डीटीओ, पटना इन इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित कुर्जी, दीघा बाजार, पाटलिपुत्र कॉलोनी, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी, केशरी नगर, महेश नगर, नॉर्थ पटेल नगर, ईस्ट पटेल नगर, अल्पना मार्केट क्षेत्र, गांधी पथ क्षेत्र आदि इलाके। सीएनजी बस का हुआ था ट्रायल अटल पथ पर परिवहन निगम ने सीएनजी बस का ट्रायल किया था। लेकिन, तीन साल बाद भी योजना धरातल पर नहीं उतरी। निगम के मुताबिक अभी रूट नोटिफाइड नहीं हुआ है। ट्रायल का मकसद अटल पथ पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जरूरत को परखना था। ट्रायल के दौरान बसों को अटल पथ से चलाकर रूट, समय और यात्री सुविधा का परीक्षण किया गया, ताकि नियमित सेवा शुरू की जा सके। यदि यह योजना लागू होती है तो लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। आर ब्लॉक से दीघा अटल पथ चालू हुए पांच साल बीत गए। अबतक इस इलाके की चार लाख की आबादी को सिटी बस की सुविधा नहीं मिली है। पाटलिपुत्र कॉलोनी, न्यू पाटलिपुत्र, केशरी नगर, महेश नगर समेत 15 से अधिक मोहल्लों के लोग प्रभावित हैं। उन्हें चार से पांच गुना अधिक किराया देना पड़ रहा है। इस इलाके में सफर करने के लिए अॉटो रिजर्व करना पड़ता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जिस सफर में 20 रुपए लगते हैं, उसके लिए अटल पथ पर 250 रुपए तक देना पड़ रहा है। वहीं, लोगों का समय भी अधिक लगता है। जीपीओ से इनकम टैक्स, बोरिंग रोड होते हुए पाटलिपुत्र और राजीव नगर जाने में एक घंटा लगता है। जबकि सिटी बसें चलने से अटल पथ से यह दूरी मात्र 10 मिनट में तय हो जाएगी। इन इलाकों से रोजाना स्कूल, ऑफिस, बाजार और पटना जंक्शन तक लोग आते-जाते हैं। लगभग 6 किमी लंबे अटल पथ का उद्घाटन साल 2021 में हुआ था। बस सेवा परिवहन निगम के स्तर से बहाल की जाती है। पहले बस परिचालन करने की बात थी। अभी क्या प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर निगम प्रशासन से बात करेंगे। -उपेन्द्र कुमार पाल, डीटीओ, पटना इन इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित कुर्जी, दीघा बाजार, पाटलिपुत्र कॉलोनी, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी, केशरी नगर, महेश नगर, नॉर्थ पटेल नगर, ईस्ट पटेल नगर, अल्पना मार्केट क्षेत्र, गांधी पथ क्षेत्र आदि इलाके। सीएनजी बस का हुआ था ट्रायल अटल पथ पर परिवहन निगम ने सीएनजी बस का ट्रायल किया था। लेकिन, तीन साल बाद भी योजना धरातल पर नहीं उतरी। निगम के मुताबिक अभी रूट नोटिफाइड नहीं हुआ है। ट्रायल का मकसद अटल पथ पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जरूरत को परखना था। ट्रायल के दौरान बसों को अटल पथ से चलाकर रूट, समय और यात्री सुविधा का परीक्षण किया गया, ताकि नियमित सेवा शुरू की जा सके। यदि यह योजना लागू होती है तो लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *