ENG vs SL: सोनल दिनुषा को ही कर दिया नजरअंदाज, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान

ENG vs SL: सोनल दिनुषा को ही कर दिया नजरअंदाज, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान

Sri Lanka Tour of England 2026: श्रीलंका क्रिकेट ने इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 और वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले सोनल दिनुषा को दोनों टीमों में जगह नहीं मिली है। दिनुषा ने 5 टेस्ट में 606 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। 

ENG vs SL T20I and ODI Series 2026 Update: श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों में सोनल दिनुषा का नाम शामिल नहीं है, जिन्होंने हाल में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की 4 पारियों में 3 शतक और 1 अर्धशतकीय पारी खेली थी। सबसे खास बात ये है कि दिनुषा ने भारतीय टीम को दूसरा टेस्ट जीतने से रोक दिया था और कोलंबो टेस्ट बराबरी पर खत्म हुआ था। सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद सेलेक्टर्स ने उन्हें वनडे और टी20 टीम में जगह नहीं दी है।

5 मैचों में दिनुषा के नाम 3 शतक

आपको बता दें कि दिनुषा ने 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और अब तक 5 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में 58.60 की औसत से 606 रन बना चुके हैं। 5 टेस्ट मैचों में उनके नाम 3 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें कंसीडर किया जाएगा। हालांकि, चयनकर्ताओं ने उनके प्रदर्शन को नजरअंदाज कर दिया।

सोनल 78 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं, जिसकी 58 पारियों में 40 की औसत से 1601 रन बनाए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 12 अर्धशतक हैं। वहीं वो 22 टी20 मुकाबले भी खेल चुके हैं लेकिन अभी भी व्हाइट बॉल में इंटरनेशनल डेब्यू का उन्हें इंतजार है।

इंग्लैंड दौरे पर श्रीलंकाई टीम पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 15 सितंबर से होगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 और आखिरी मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 22 से 27 सितंबर के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका की टीम 5 सितंबर को दौरे के लिए रवाना होगी। इससे पहले 2021 में श्रीलंका की टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी, जहां उसे 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी। जबकि टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 से मेहमान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया।

श्रीलंका की वनडे टीम

पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलंका (उप-कप्तान), कुसल मेंडिस (कप्तान), जनिथ लियानगे, पवन रत्नायके, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, सचिंदु कोलंबगे, दुश्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।

श्रीलंका की टी20 टीम

पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लाहिरु उदारा, कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलंका (उप-कप्तान), जनिथ लियानगे, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, थारिंदु रत्नायके, दुश्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा और बिनुरा फर्नांडो।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *