ENG vs PAK: बीच सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट का ड्रामा देख भड़के कामरान अकमल, इंग्लैंड में बचे खिलाड़ियों की बताई हालत

ENG vs PAK: बीच सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट का ड्रामा देख भड़के कामरान अकमल, इंग्लैंड में बचे खिलाड़ियों की बताई हालत

Pakistan Tour of England 2026: लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान की 194 रन से हार के बाद PCB ने बड़ा फैसला लेते हुए 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है। मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा जैसे खिलाड़ियों को हटाने के फैसले पर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने सवाल उठाए हैं और PCB की जमकर आलोचना की है। 

Pakistan Cricket Team Update: लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद सेलेक्टर्स ने बड़ा बदलाव किया और 7 खिलाड़ियों को तीसरे टेस्ट से पहले घर भेज दिया। इस फैसले की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। इस सीरीज में अब तक पाकिस्तान की टीम 4 बार बल्लेबाजी कर चुकी है, लेकिन एक बार भी 200 के आंकड़े को नहीं छू पाई है। सीरीज के दूसरे टेस्ट में उसे 194 रन से हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दौरे के बीच में ही 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया। इसकी पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने जमकर आलोचना की है।

अकमल ने दी PCB को सलाह

अकमल का मानना है कि मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा जैसे खिलाड़ियों को ऐसे टीम से बाहर नहीं करना चाहिए था। सीरीज में एक मैच और बचा है और उन्हें प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर सकते थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इस हरकत से खिलाड़ियों के बीच अच्छा मैसेज नहीं जाएगा। इस तरह अचानक खिलाड़ियों को घर भेजने से वर्ल्ड क्रिकेट में पाकिस्तान की साख पर आंच आएगी। ये न देश के लिए अच्छा है और न ही खिलाड़ियों के लिए। उन्होंने बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी को घेरते हुए कहा कि अगर आपको टीम ही बदलनी थी, तो सीरीज के बाद पूरी टीम बदल देते। अकमल ने PCB को चेतावनी भी दी और कहा कि इस फैसले से जो इंग्लैंड में खिलाड़ी बच गए हैं, उन पर दबाव बढ़ेगा।

जीत के लिए तरह रही पाकिस्तान

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की टीम टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे है और पिछले 6 टेस्ट मैचों में से 5 हार चुकी है। इस प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सलमान अली आगा, मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को टीम से बाहर कर दिया।

सैम आयूब की टेस्ट में वापसी

पीसीबी ने कहा, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज घोषणा की है कि लॉर्ड्स टेस्ट के बाद टेस्ट टीम से 7 खिलाड़ियों को हटा दिया गया है। कुल 7 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, जिनमें टेस्ट स्तर पर 5 अनकैप्ड और 2 कैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें सैम आयूब और अब्दुल्ला फजल के साथ स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर अराफात मिन्हास, तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान और रजाउल्लाह शामिल हैं।”

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *