ENG vs PAK: ‘डर के साए में जी रहे हैं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स’, लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इमरान खान के बेटों का बड़ा खुलासा

ENG vs PAK: ‘डर के साए में जी रहे हैं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स’, लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इमरान खान के बेटों का बड़ा खुलासा

Lords Test ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जहां पहले दिन के खेल के लंच के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू ब्रॉडकास्ट हुआ। इस ब्रॉडकास्ट में इमरान खान के बेटों ने कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स की हालत को भी बयान किया और बताया कि वह किस तरह तानाशाही जैसी स्थिति में उनका रहना पड़ रहा है। वहां पर वह न तो खुलकर बोल सकते हैं और न ही न ही किसी का खुलकर समर्थन कर सकते हैं।

कपिल देव-गावस्कर ने किया था समर्थन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल अथॉर्टन ने यह इंटरव्यू लिया और इस दौरान उन्होंने इमरान खान के दो बेटों कासिम और सुलेमान से लंबी बातचीत की। फिलहाल इमरान खान पाकिस्तान की जेल में बंद हैं और हाल ही में उनकी रिहाई और बेहतर इलाज के लिए दुनिया भर के पूर्व कप्तानों ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया था, जिसमें भारत के कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज भी शामिल थे। यह दोनों इमरान खान के साथ खेल चुके हैं।

पाकिस्तानी की स्थिति पर बड़ा खुलासा

हालांकि, इस दौरान पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी खुलकर सामने नहीं आया। जावेद मियांदाद, इंजमाम-उल-हक जैसे पाकिस्तान के कई बड़े खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन अब तक उन्होंने इमरान खान मामले पर चुप्पी साधी हुई है। जब यह सवाल इमरान खान के बेटों से पूछा गया, तो उन्होंने इस पर निराशा जताई। जब माइकल अथॉर्टन ने पूछा कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स और कप्तानों ने इस हस्ताक्षर अभियान में साइन क्यों नहीं किया या हिस्सा क्यों नहीं लिया, तब सुलेमान और कासिम ने कहा कि आप उन पूर्व कप्तानों में से एक रहे हैं, जिन्होंने मेरे पिता के समर्थन में हस्ताक्षर किया है। हम इस कदम की बहुत सराहना करते हैं, लेकिन मैं पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों की स्थिति समझता हूं। उनमें से कई लोग ऐसे भी हैं, जो मेरे पिता का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन जिस व्यवस्था में वह रह रहे हैं, उसके लिए खुलकर अपनी राय रखना मुश्किल है।

इमरान खान के बेटों ने आगे बताया कि वह एक सैन्य तानाशाही जैसी स्थिति में रह रहे हैं, जहां किसी भी तरह के विरोध या असहमति पर कड़ी कार्रवाई होती है। शायद यही वजह है कि अब तक पाकिस्तान का कोई भी क्रिकेटर इमरान खान मामले पर खुलकर नहीं बोल पाया।

लॉर्ड्स के पहले दिन इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट गंवाकर 248 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास ने चार, जबकि मोहम्मद अली ने 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा खुर्रम शहजाद ने एक विकेट हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *