Eng vs Pak: जो रूट के पास आज इतिहास रचने का मौका, सिर्फ 13 रन बनाते ही करेंगे सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी

Eng vs Pak: जो रूट के पास आज इतिहास रचने का मौका, सिर्फ 13 रन बनाते ही करेंगे सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी

Eng vs Pak 1st Test: इंग्लैंड और पाकिस्‍तान के बीच तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज बुधवार को हेडिंग्ले में हुआ। सीरीज का यह
पहला टेस्ट जो रूट के लिए बेहद अहम है, जो लीड्स में अपने होम ग्राउंड पर इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे हैं। इस मुकाबले में उनके पास सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने का सुनहरा मौका है। रूट पहले दिन का खेल खत्‍म होने के बाद नाबाद 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आज गुरुवार को दूसरे दिन वह 13 रन बनाते ही तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्‍यादा 68 टेस्‍ट अर्धशतक

बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्‍ट करियर में कुल 200 मैचों की 329 पारियों में 51 शतक और 68 अर्धशतक के साथ 15921 रन बनाए। जबकि जो रूट अपने करीब 14 साल के टेस्‍ट करियर के कुल 167 मैचों की 305 पारियों में 41 शतक के साथ 67 अर्धशतक लगा चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

रैंक बल्लेबाज टेस्ट रन शतक अर्धशतक
1 सचिन तेंदुलकर (भारत) 200 15,921 51 68
2 जो रूट (इंग्लैंड) 167* 14,151 41 67
3 जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) 166 13,289 45 58
4 रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 168 13,378 41 62
5 राहुल द्रविड़ (भारत) 164 13,288 36 63
6 शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) 164 11,867 30 66
7 कुमार संगकारा (श्रीलंका) 134 12,400 38 52
8 एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) 156 11,174 27 63
9 एलिस्टर कुक (इंग्लैंड) 161 12,472 33 57
10 महेला जयवर्धने (श्रीलंका) 149 11,814 34 50

पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के भी करीब

जो रूट के पास आज रिकी पोंटिंग के घर पर सबसे ज्‍यादा टेस्ट रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका होगा। रूट घरेलू जमीन पर 154* टेस्ट पारियों में 7,537* रन बनाए हैं। उन्हें पोंटिंग से आगे निकलने के लिए अब 42 रनों की दरकार है। पोटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 92 टेस्ट मैचों की 154 पारियों में 7,578 रन बनाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन

रैंक बल्लेबाज टेस्ट रन
1 रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 92 7,578
2 जो रूट (इंग्लैंड) 87* 7,537*
3 सचिन तेंदुलकर (भारत) 94 7,216
4 महेला जयवर्धने (श्रीलंका) 81 7,167
5 जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) 88 7,035

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *