औराई में 28 फरवरी को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित:मेंटेनेंस कार्य के कारण तीन घंटे बंद रहेगी आपूर्ति

औराई में 28 फरवरी को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित:मेंटेनेंस कार्य के कारण तीन घंटे बंद रहेगी आपूर्ति

मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में शनिवार, 28 फरवरी 2026 को बिजली आपूर्ति तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। यह कार्य 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र विशनपुर (औराई) और मटीहानी के 33 केवी फीडर में किया जाएगा। इसमें ट्री ब्रांच कटिंग और जम्फर दुरुस्ती (स्विच लगाना) शामिल है। इस अवधि में संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कनीय अभियंता ललन कुमार ने बताया कि लाइन के सुरक्षित संचालन और बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। लाइनमैन मंजर आलम ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे पीने के पानी का भंडारण पहले से कर लें और दैनिक जीवन से जुड़े आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। विद्युत विभाग ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में शनिवार, 28 फरवरी 2026 को बिजली आपूर्ति तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। यह कार्य 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र विशनपुर (औराई) और मटीहानी के 33 केवी फीडर में किया जाएगा। इसमें ट्री ब्रांच कटिंग और जम्फर दुरुस्ती (स्विच लगाना) शामिल है। इस अवधि में संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कनीय अभियंता ललन कुमार ने बताया कि लाइन के सुरक्षित संचालन और बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। लाइनमैन मंजर आलम ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे पीने के पानी का भंडारण पहले से कर लें और दैनिक जीवन से जुड़े आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। विद्युत विभाग ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *