फर्रुखाबाद में कलश विसर्जन के दौरान युवक गंगा में डूबा:ढाई घाट पर बच्चों को नहलाते समय गहरे पानी में गया युवक, घंटों बाद भी नहीं लगा कोई सुराग

फर्रुखाबाद में कलश विसर्जन के दौरान युवक गंगा में डूबा:ढाई घाट पर बच्चों को नहलाते समय गहरे पानी में गया युवक, घंटों बाद भी नहीं लगा कोई सुराग

फर्रुखाबाद के शमशाबाद क्षेत्र स्थित ढाई घाट पर सोमवार को कलश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान एक युवक गंगा नदी में लापता हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा उसकी तलाश शुरू कर दी गई। देखिए तस्वीरें…
भागवत कथा के समापन के बाद पहुंचे थे घाट जानकारी के अनुसार, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जीराऊ में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया था। कथा के समापन के बाद सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल श्रद्धालु ढाई घाट पहुंचे थे। बच्चों को नहलाते समय हुआ हादसा बताया गया कि विसर्जन के बाद गांव निवासी संतोष (30) अपने बच्चों को गंगा में नहलाने के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी की ओर चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नदी में लापता हो गए। गोताखोर और पुलिस कर रहे खोजबीन घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया। दोपहर से लगातार खोजबीन जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। युवक के लापता होने की सूचना के बाद परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घाट पर मौजूद रहे। परिवार के सदस्यों में चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस का बयान थाना अध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि खोजबीन जारी है और फिलहाल स्थिति के बारे में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *