Duleep trophy Live Streaming: अब टेस्ट क्रिकेट में जलवा बिखेरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब दिखेंगे एक्शन में, इस चैनल पर आएंगे दलीप ट्रॉफी के मुक़ाबले

Duleep trophy Live Streaming: अब टेस्ट क्रिकेट में जलवा बिखेरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब दिखेंगे एक्शन में, इस चैनल पर आएंगे दलीप ट्रॉफी के मुक़ाबले

Vaibhav Sooryavanshi, Duleep Trophy 2026: 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट की तैयारी में जुट गए हैं। पिछले महीने ज़िम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद से ही, यह युवा बल्लेबाज़ नागपुर के पास तलेगांव में राजस्थान रॉयल्स एकेडमी में अपने रेड-बॉल गेम को बेहतर करने में लगा हुआ है।

रेड बॉल की तैयारियों में जुटे

तलेगांव में मौजूद यह सुविधा केंद्र फ्रैंचाइज़ी का अपना ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ है और सूर्यवंशी, राजस्थान रॉयल्स के अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर, मल्टी-डे फ़ॉर्मेट मैच के लिए तैयारी कर रहे हैं। रॉयल्स के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर, उनकी तैयारी में मदद कर रहे हैं।

ईस्ट जोन से खेलेंगे वैभव

वैभव दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए नज़र आएंगे। यह फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट एक बार फिर ज़ोनल फ़ॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें देश के अलग-अलग इलाकों की छह टीमें 23 अगस्त से 10 सितंबर के बीच तीन राउंड के मैचों में हिस्सा लेंगी।

कहां देख सकते हैं लाइव

दलीप ट्रॉफी 2026 के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। इसके अलावा इस टूर्नामेंट की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है। आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख समय मुकाबला स्थान
मैच 1 23–26 अगस्त सुबह 9:30 बजे ईस्ट ज़ोन 🆚 नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन COE ग्राउंड 2
मैच 2 23–26 अगस्त सुबह 9:30 बजे नॉर्थ ज़ोन 🆚 वेस्ट ज़ोन COE ग्राउंड 1
सेमीफ़ाइनल 1 30 अगस्त–2 सितंबर सुबह 9:30 बजे सेंट्रल ज़ोन 🆚 TBC COE ग्राउंड 1
सेमीफ़ाइनल 2 30 अगस्त–2 सितंबर सुबह 9:30 बजे साउथ ज़ोन 🆚 TBC COE ग्राउंड 2
फ़ाइनल 6–10 सितंबर सुबह 9:30 बजे TBC 🆚 TBC COE ग्राउंड 1

कब एक्शन में दिखेंगे वैभव

वैभव 23 से 26 अगस्त ले बीच एक्शन में दिखेंगे। दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला मुक़ाबला ईस्ट ज़ोन और नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन के बीच खेला जाएगा। अगर उनकी टीम यह मुक़ाबला जीतती है तो 30 अगस्त से 2 सितंबर के बेच वह सेमीफ़ाइनल में भी नज़र आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *