Duleep Trophy 2026 Final: ईशान किशन के दोहरे शतक के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिली नसीहत, पूर्व क्रिकेटर ने बताया क्या सीखने की है जरूरत

Duleep Trophy 2026 Final: ईशान किशन के दोहरे शतक के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिली नसीहत, पूर्व क्रिकेटर ने बताया क्या सीखने की है जरूरत

East Zone vs South Zone Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने 270 रन की पारी खेली, जिससे टीम ने 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। 

Ishan Kishan 270 vs South Zone Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताबी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले की पहली पारी में सेंट्रल जोन के कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की विशाल पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 30 चौके और सात छक्के लगाए। ईशान के अलावा कुमार कुशाग्र ने भी शतकीय पारी खेली, जिससे ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बना लिए। हालांकि, ईशान की इस पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी को नसीहत मिलने लगी है।

बड़ी पारियां नहीं खेल पा रहे सूर्यवंशी

पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर विवेक राजदान ने कमेंट्री के दौरान वैभव सूर्यवंशी को नसीहत दी और कहा कि अब उन्हें ईशान किशन जैसे बल्लेबाजों से कुछ सीखने की जरूरत है कि कैसे लंबी पारियां खेली जाती हैं। सूर्यवंशी ने क्वार्टर फाइनल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन के खिलाफ वह शतक से चूक गए थे। उसके बाद से खिताबी मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने 37 गेंद में 44 रन बनाए और फिर अर्धशतक से चूक गए। इसके बाद विवेक राजदान ने कमेंट्री के दौरान कहा, “सूर्यवंशी साहब, आपको ईशान किशन जैसे प्लेयर से सीखने की जरूरत है। जब आप सेट हो जाते हैं तो आपको लंबी पारियां खेलना सीखना होगा।”

इस मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की, लेकिन 100 रन की साझेदारी होते ही सूर्यवंशी अपना विकेट गंवा बैठे और 44 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद से शिखर मोहन ने 85 रन की पारी खेली, तो अभिमन्यु ईश्वरन 72 रन बनाकर आउट हो गए। सुदीप कुमार सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद से ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने मोर्चा संभाला और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी कर डाली।

कुशाग्र ने भी जड़ा शतक

कुमार कुशाग्र शतक बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और 8 चौके लगाए। इसके बाद से ईशान किशन ने छोटी-छोटी साझेदारी की। ईशान के आउट होने के बाद अनुकूल रॉय ने 45 रन बनाए, तो वहीं कुनैन कुरैशी ने 40 और मोहम्मद शमी ने 28 रन बनाए। आखिरी आउट होने वाले बल्लेबाज मुकेश कुमार थे, जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *