पहली पारी में सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन दोनों का स्कोर बराबर रहा था। दोनों ही टीम 266 के स्कोर पर ढेर हो गई थी। बावजूद इसके सेंट्रल जोन अब मुसीबत में आ गई है और यह सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला हारने की कगार पर है।
Central Zone vs East Zone, 1st Semi-Final: दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुक़ाबला पिछले सीजन की चैम्पियन सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में खेले जा रहे इस मैच में ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को बैकफुट पर धकेल दिया है और मजबूत स्थिति में है। सेंट्रल जोन ने अपनी पहली पारी में 266 रन बनाए, जिसके बाद ईस्ट जोन को भी इसी स्कोर पर रोका, लेकिन अपनी दूसरी पारी में सेंट्रल जोन महज 43 रन तक 3 विकेट गंवा चुकी है। दूसरे दिन की समाप्ति तक सेंट्रल जोन के पास सिर्फ 43 रन की बढ़त है।
दोनों टीमों का सेंट्रल का स्कोर बराबर
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन अपनी पहली पारी में 266 रन पर सिमट गई। इस टीम ने महज 125 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद हर्ष दुबे ने रिंकू सिंह के साथ छठे विकेट के लिए 55 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की। रिंकू 8 चौकों के साथ 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि हर्ष ने 5 बाउंड्री के साथ 27 रन बनाए।
आर्यन पांडे ने यश ठाकुर के साथ 10वें विकेट के लिए 45 रन जोड़कर टीम को 266 के स्कोर तक पहुंचाया। आर्यन ने टीम के खाते में 22 रन जोड़े, जबकि यश ठाकुर 6 चौकों के साथ 30 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद शमी और मोहम्मद कुरैशी ने 2-2 विकेट चटकाए।
ईस्ट जोन की टीम 266 रन पर ढेर
इसके जवाब में ईस्ट जोन अपनी पहली पारी में ठीक उसी स्कोर (266) पर सिमट गई, जिस पर सेंट्रल जोन ऑलआउट हुई थी। इस पारी में ईस्ट जोन को वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार शुरुआत दिलाई। सलामी जोड़ी ने 25.2 ओवर में 161 रन जोड़े। वैभव 81 गेंदों में 7 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 92 रन बनाकर आउट हुए।
कुमार कुशाग्र (0) तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन पहली ही गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईश्वरन ने सुदीप कुमार के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन जुटाकर टीम को दोहरे शतक तक पहुंचाया।
ईश्वरन 106 गेंदों में 8 चौकों के साथ 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि सुदीप ने 5 चौकों के साथ 25 रन बनाए। विपक्षी खेमे से हर्ष दुबे ने 63 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि आर्यन पांडे और यश ठाकुर ने 3-3 विकेट निकाले।
सेंट्रल जोन की दूसरी पारी में खराब शुरुआत
दूसरे दिन सेंट्रल जोन अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी और 20 ओवरों का सामना किया। इस दौरान 43 रन बनाकर 3 विकेट निकाले। इस टीम को महज 6 के स्कोर पर कुणाल चंदेला (2) के रूप में झटका लगा और फिर आर्यन जुयाल ने अमन मोखडे के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 रन जोड़े।
आर्यन 21 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने कप्तान रजत पाटीदार (5) का विकेट भी खो दिया। दिन की समाप्ति तक अमन 23 रन और आर्यन पांडे 4 रन बनाकर नाबाद थे। विपक्षी खेमे से मुकेश कुमार ने 2 विकेट और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट चटकाया है।
Sports – Patrika | CMS


