Drug smuggling: 1.98 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, टॉयलेट के बहाने चकमा देकर 1 फरार

Drug smuggling: 1.98 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, टॉयलेट के बहाने चकमा देकर 1 फरार

अंबिकापुर. संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने अलग-अलग मामले में नशीले इंजेक्शन (Drug smuggling) के साथ 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी लघुशंका के बहाने टीम को चकमा देकर भाग निकला। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 396 नग नशीला इंजेक्शन जब्त किया है। टीम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

सहायक जिला अधिकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 29 अपै्रल को मुखबिर की सूचना पर गांधीनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चार नशीले इंजेक्शन के विक्रेताओं (Drug smuggling) के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पहली कार्रवाई में अक्षय जायसवाल निवासी कर्रा थाना राजपुर जिला बलरामपुर को आसडांड़ घंघरी बाजार के पास से पकड़ा है।

उसके कब्जे से 120 नग रेक्सोजेसिक व 120 न एविल इंजेक्शन जब्त किया गया है। जब्त नशीले इंजेक्शन की कीमत 1.20 लाख रुपए बताई जा रही है। इसी क्रम में शाम को मुलत: बिहार का रहने वाला नमनाकला निवासी ओम उर्फ शौर्य पाठक (Drug smuggling) जो किराए के मकान लेकर सरगवां में रहता है।

वहां दबिश देकर 38 नग रेक्सोजेसिक व 38 नग एविल इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त नशीले इंजेक्शन की कीमत लगभग 38 हजार रुपए बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान ओम फरार

कार्रवाई के दौरान आरोपी ओम पाठक लघुशंका के बहाने आबकारी टीम (Drug smuggling) को चकमा देकर भाग निकला। उसकी खोजबीन की जा रही थी। तलाशी के दौरान रात में टीम पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंची। यहां दो संदिग्ध व्यक्ति टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगे।

जब उन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो 40 नग रेक्सोजेसिक व 40 नग एविल इंजेक्शन मिला। जब्त नशीले इंजेक्शन की कीमत 40 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले में आबकारी टीम ने आरोपी राजपुर जिला बलरामपुर निवासी नाम विवेक सोनी तथा प्रिंस एक्का को गिरफ्तार किया है।

Drug smuggling: 3 आरोपी जेल दाखिल

आबकारी उडऩदस्ता टीम ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों (Drug smuggling) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं फरार आरोपी ओम पाठक की तलाश की जा रही है।

कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक कुमारू राम, अशोक सोनी, रमेश दुबे, नगर सैनिक गणेश पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *