DM सावन कुमार ने NH-327AD निर्माण कार्य का किया निरीक्षण:सुपौल में संवेदक-अभियंताओं को दिए निर्देश, बोले-लोगों को आकर्षक सार्वजनिक स्थल कराना है उपलब्ध

DM सावन कुमार ने NH-327AD निर्माण कार्य का किया निरीक्षण:सुपौल में संवेदक-अभियंताओं को दिए निर्देश, बोले-लोगों को आकर्षक सार्वजनिक स्थल कराना है उपलब्ध

सुपौल के डीएम सावन कुमार ने सोमवार को सरायगढ़ प्रखंड के लालगंज बाजार में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 327AD का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदक (ठेकेदार) और अभियंताओं को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने अब तक की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डीएम ने कार्य में अनावश्यक विलंब होने पर जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने नियमित निगरानी और कार्यस्थल पर तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पोखर की विकास पर की चर्चा इसी क्रम में, जिलाधिकारी ने लालगंज बाजार के पास स्थित एक पोखर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पोखर की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए इसके समुचित विकास की आवश्यकता पर बल दिया। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को पोखर का सौंदर्यीकरण कराने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और जल संरक्षण के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश दिए गए। लोगों को आकर्षक सार्वजनिक स्थल कराना है उपलब्ध डीएम ने यह भी कहा कि पोखर के आसपास हरित वातावरण विकसित करने के लिए पौधारोपण और अन्य आवश्यक कार्य किए जाएं। इसका उद्देश्य क्षेत्र के पर्यावरण को संतुलित रखना और स्थानीय लोगों को स्वच्छ व आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है। स्थल निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, अभियंता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे। सुपौल के डीएम सावन कुमार ने सोमवार को सरायगढ़ प्रखंड के लालगंज बाजार में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 327AD का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदक (ठेकेदार) और अभियंताओं को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने अब तक की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डीएम ने कार्य में अनावश्यक विलंब होने पर जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने नियमित निगरानी और कार्यस्थल पर तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पोखर की विकास पर की चर्चा इसी क्रम में, जिलाधिकारी ने लालगंज बाजार के पास स्थित एक पोखर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पोखर की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए इसके समुचित विकास की आवश्यकता पर बल दिया। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को पोखर का सौंदर्यीकरण कराने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और जल संरक्षण के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश दिए गए। लोगों को आकर्षक सार्वजनिक स्थल कराना है उपलब्ध डीएम ने यह भी कहा कि पोखर के आसपास हरित वातावरण विकसित करने के लिए पौधारोपण और अन्य आवश्यक कार्य किए जाएं। इसका उद्देश्य क्षेत्र के पर्यावरण को संतुलित रखना और स्थानीय लोगों को स्वच्छ व आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है। स्थल निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, अभियंता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *