बक्सर में DM साहिला धावकों संग मिनी मैराथन में दौड़ीं:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, यातायात नियमों का पालन करने का दिया संदेश

बक्सर में DM साहिला धावकों संग मिनी मैराथन में दौड़ीं:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, यातायात नियमों का पालन करने का दिया संदेश

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत बक्सर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में, जिला परिवहन कार्यालय, बक्सर द्वारा एक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन जिले के ऐतिहासिक किला मैदान से शुरू होकर इटिहा स्थित DRCC भवन पर समाप्त हुई। इस जागरूकता मैराथन में बक्सर की जिलाधिकारी साहिला ने जिला प्रशासन की पूरी टीम, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों और बड़ी संख्या में धावकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिलाधिकारी साहिला ने किला मैदान में हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। यातायात नियमों का पालन करने का दिया संदेश धावकों का जत्था किला मैदान से विश्वामित्र मार्ग, चरित्रवन मोड़ और आईटीआई हनुमान मंदिर के रास्ते DRCC भवन पहुंचा। पूरे मार्ग में सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन, पोस्टर और नारों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। इस मिनी मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन और पैदल चलते समय भी यातायात नियमों का ध्यान रखने पर जोर दिया गया। यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। लोगों को जागरूक करने का किया जा रहा प्रयास मैराथन के समापन पर जिलाधिकारी साहिला ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ऐसे आयोजनों से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मिनी मैराथन में जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों और जिले के धावकों ने भाग लेकर एक सकारात्मक संदेश दिया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का संदेश “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे यातायात के सभी नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। जिलाधिकारी साहिला ने आशा व्यक्त की कि यदि सभी लोग मिलकर नियमों का पालन करेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी और बक्सर जिला सड़क सुरक्षा के मामले में एक आदर्श जिला बनेगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत बक्सर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में, जिला परिवहन कार्यालय, बक्सर द्वारा एक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन जिले के ऐतिहासिक किला मैदान से शुरू होकर इटिहा स्थित DRCC भवन पर समाप्त हुई। इस जागरूकता मैराथन में बक्सर की जिलाधिकारी साहिला ने जिला प्रशासन की पूरी टीम, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों और बड़ी संख्या में धावकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिलाधिकारी साहिला ने किला मैदान में हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। यातायात नियमों का पालन करने का दिया संदेश धावकों का जत्था किला मैदान से विश्वामित्र मार्ग, चरित्रवन मोड़ और आईटीआई हनुमान मंदिर के रास्ते DRCC भवन पहुंचा। पूरे मार्ग में सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन, पोस्टर और नारों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। इस मिनी मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन और पैदल चलते समय भी यातायात नियमों का ध्यान रखने पर जोर दिया गया। यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। लोगों को जागरूक करने का किया जा रहा प्रयास मैराथन के समापन पर जिलाधिकारी साहिला ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ऐसे आयोजनों से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मिनी मैराथन में जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों और जिले के धावकों ने भाग लेकर एक सकारात्मक संदेश दिया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का संदेश “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे यातायात के सभी नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। जिलाधिकारी साहिला ने आशा व्यक्त की कि यदि सभी लोग मिलकर नियमों का पालन करेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी और बक्सर जिला सड़क सुरक्षा के मामले में एक आदर्श जिला बनेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *