इटावा में मतदाता सूची पर डीएम ने की बैठक:राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर मुद्दे पर चर्चा

इटावा में मतदाता सूची पर डीएम ने की बैठक:राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर मुद्दे पर चर्चा

इटावा में मतदाता सूची से जुड़े एसआईआर के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मंगलवार दिन में कलेक्ट्रेट में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में नए मतदाताओं को जोड़ने और नौ मैपिंग दायरे में आए मतदाताओं को वोट बनवाने में आ रही परेशानियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और प्रतिनिधियों ने अपनी शिकायतें रखीं। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में कई ऐसे नए मतदाता हैं जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं। इसके अलावा नौ मैपिंग प्रक्रिया में आने वाले मतदाताओं को दस्तावेजों और प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका वोट बनना मुश्किल हो रहा है। प्रतिनिधियों की बातों को सुनते हुए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता पंजीकरण और नौ मैपिंग से जुड़ी दिक्कतों का जल्द समाधान किया जाए, ताकि जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *