DM ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की रिव्यु की:सार्वजनिक संपत्तियों को मजबूत करने और जनसुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश

DM ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की रिव्यु की:सार्वजनिक संपत्तियों को मजबूत करने और जनसुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश

शेखपुरा में डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में शनिवार को आयोजित की गई। इसका मुख्य मकसद राज्य सरकार के ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करना था। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा। बैठक में जानकारी दी गई कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य जिले में सार्वजनिक संपत्तियों को मजबूत करना है। इसमें उनकी मरम्मत, रखरखाव और लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाना शामिल है। पहले से बनी संपत्तियों का जीर्णोद्धार, मरम्मत और रंग-रोगन का काम पूरा किया जाएगा। 10 योजनाओं की सूची की जाएगी तैयार डीएम ने कहा कि नई आधारभूत संरचनाओं और नई संपत्तियों का निर्माण कार्य भी पूरा किया जाएगा। सभी संबंधित पंचायत और नगर में वार्ड स्तर पर 10 प्राथमिक योजनाओं का चयन संबंधित अधिकारियों को करना है। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्राथमिकता के आधार पर 10 योजनाओं की सूची तैयार की जाएगी। इसमें स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत करना या नया बनाना अनिवार्य रूप से शामिल करना होगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश नई निर्माण योजनाओं के लिए अंचल अधिकारी से जमीन की उपलब्धता और विवाद-रहित होने का प्रमाण पत्र लेना जरूरी होगा। इन योजनाओं को 17 सितंबर को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा की बैठक में मंजूरी मिलेगी और 24 सितंबर तक इन्हें पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, कल्याण, ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण, योजना, बिजली, मनरेगा, स्वच्छता, पीएचईडी और नगर निकायों सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसमें स्कूल भवनों, शौचालयों, पीने के पानी और बिजली सुविधाओं की मरम्मत और नए क्लासरूम/भवनों का निर्माण शामिल है। मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी समीक्षा बैठक में डीडीसी राकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार, अपर समाहर्ता जांच, भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, बीडीओ और सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधक मुख्य रूप से मौजूद थे। शेखपुरा में डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में शनिवार को आयोजित की गई। इसका मुख्य मकसद राज्य सरकार के ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करना था। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा। बैठक में जानकारी दी गई कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य जिले में सार्वजनिक संपत्तियों को मजबूत करना है। इसमें उनकी मरम्मत, रखरखाव और लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाना शामिल है। पहले से बनी संपत्तियों का जीर्णोद्धार, मरम्मत और रंग-रोगन का काम पूरा किया जाएगा। 10 योजनाओं की सूची की जाएगी तैयार डीएम ने कहा कि नई आधारभूत संरचनाओं और नई संपत्तियों का निर्माण कार्य भी पूरा किया जाएगा। सभी संबंधित पंचायत और नगर में वार्ड स्तर पर 10 प्राथमिक योजनाओं का चयन संबंधित अधिकारियों को करना है। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्राथमिकता के आधार पर 10 योजनाओं की सूची तैयार की जाएगी। इसमें स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत करना या नया बनाना अनिवार्य रूप से शामिल करना होगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश नई निर्माण योजनाओं के लिए अंचल अधिकारी से जमीन की उपलब्धता और विवाद-रहित होने का प्रमाण पत्र लेना जरूरी होगा। इन योजनाओं को 17 सितंबर को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा की बैठक में मंजूरी मिलेगी और 24 सितंबर तक इन्हें पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, कल्याण, ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण, योजना, बिजली, मनरेगा, स्वच्छता, पीएचईडी और नगर निकायों सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसमें स्कूल भवनों, शौचालयों, पीने के पानी और बिजली सुविधाओं की मरम्मत और नए क्लासरूम/भवनों का निर्माण शामिल है। मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी समीक्षा बैठक में डीडीसी राकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार, अपर समाहर्ता जांच, भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, बीडीओ और सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधक मुख्य रूप से मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *