बाल विवाह रोकथाम को 24 घंटे नियंत्रण कक्ष स्थापित:डीडवाना कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन ने की पहल, त्वरित कार्रवाई का लक्ष्य

बाल विवाह रोकथाम को 24 घंटे नियंत्रण कक्ष स्थापित:डीडवाना कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन ने की पहल, त्वरित कार्रवाई का लक्ष्य

डीडवाना जिला प्रशासन ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। जिला कलेक्टर अवधेश मीणा के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में एक 24 घंटे सक्रिय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह कक्ष बाल विवाह से संबंधित सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर विकास मोहन भाटी ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 09 में स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नंबर 01580-294494 है। इस नंबर पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि उन्हें कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। इससे समय रहते इस सामाजिक बुराई को रोका जा सकेगा और बच्चों के अधिकारों की रक्षा हो सकेगी। प्रशासन का मानना है कि समाज की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी के बिना बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर प्रभावी नियंत्रण संभव नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *