आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर हादसे में दिव्यांग युवक की मौत:घर से बाहर घूमने निकला था, रोड क्रॉस करने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंदा

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर हादसे में दिव्यांग युवक की मौत:घर से बाहर घूमने निकला था, रोड क्रॉस करने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंदा

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे दिव्यांग को जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया अगिआंव मोड के रहने वाले सीताराम यादव के 29 साल के बेटे विकास कुमार सिंह उर्फ झगरू सिंह के रूप में हुई है। मृतक की मां राजवातो देवी ने बताया कि हम लोगों का सहंगी मोड़ के पास नया घर बन रहा है। इसी सिलसिले में मेरा बेटा घर से गड़हनी स्टेशन की तरफ घूमने गया था। इसी बीच अगिआंव मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क क्रॉस करने के दौरान अज्ञात कार ने बेटे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने परिजन को दी सूचना हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों की ओर से इसकी सूचना दिव्यांग के परिजन को दी गई। सूचना पाकर घायल दिव्यांग के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गड़हनी पुलिस के सहयोग से घायल को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। मृतक की मां ने बताया कि इलाज के दौरान बेटे ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने 6 बहन और एक भाई में पांचवें स्थान था और अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में मां राजवातो देवी, पत्नी रूबी देवी व दो पुत्र आकाश,शंकर एवं एक पुत्री पूजा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की मां राजवातो देवी, पत्नी रूबी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे दिव्यांग को जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया अगिआंव मोड के रहने वाले सीताराम यादव के 29 साल के बेटे विकास कुमार सिंह उर्फ झगरू सिंह के रूप में हुई है। मृतक की मां राजवातो देवी ने बताया कि हम लोगों का सहंगी मोड़ के पास नया घर बन रहा है। इसी सिलसिले में मेरा बेटा घर से गड़हनी स्टेशन की तरफ घूमने गया था। इसी बीच अगिआंव मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क क्रॉस करने के दौरान अज्ञात कार ने बेटे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने परिजन को दी सूचना हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों की ओर से इसकी सूचना दिव्यांग के परिजन को दी गई। सूचना पाकर घायल दिव्यांग के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गड़हनी पुलिस के सहयोग से घायल को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। मृतक की मां ने बताया कि इलाज के दौरान बेटे ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने 6 बहन और एक भाई में पांचवें स्थान था और अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में मां राजवातो देवी, पत्नी रूबी देवी व दो पुत्र आकाश,शंकर एवं एक पुत्री पूजा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की मां राजवातो देवी, पत्नी रूबी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *