भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा, जयकारों से वातावरण बना धर्ममय

भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा, जयकारों से वातावरण बना धर्ममय

राजगढ़. साहू समाज राजगढ़ की ओर से मां कर्मा बाई की जयन्ती बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस दौरान पुष्प वर्षा की गई एवं भजनों पन नृत्य किया। जयकारों से वातावरण भी धर्ममय बन गया।

साहू समाज के अध्यक्ष भगवानसहाय साहू और मुन्ना साहू ने बताया कि रिद्धि-सिद्धि गणेश पोल मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। इसमें शिव-पार्वती, राम दरबार और मां कर्मा बाई की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। महिलाओं ने शोभायात्रा में भजन गाकर नृत्य किया। पुरुषों ने जयकारे लगाए। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

शोभायात्रा माचाड़ी चौक, अनाज मंडी, चौपड़ बाजार, कांकवाड़ी बाजार, गोल सर्किल, सराय बाजार और नवीन बस स्टैंड होते हुए कारोठ मार्ग स्थित तबेला गेट के पास स्थित एक निजी गार्डन में संपन्न हुई। समारोह में बाहर से आए करीब 500 लोगों को दुपट्टा पहनाकर, स्मृति चिन्ह और दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रहे साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रूद्रप्रताप साहू, गोविंद जयपुर, सत्यनारायण दूनी, मुकेश मंडावर, मुकेश महुवा, हेमंत राठौड़ जयपुर, मनीष मालाखेड़ा, महेश मंडावर, किशन कंदोला लालसोट, रामचंद्र लालसोट, ताराचंद, मुन्ना साहू और एडवोकेट अवधेश साहू सहित समारोह में सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *