डिप्टी सीएम ने केंद्रीय बजट को ‘ऐतिहासिक और समावेशी’ बताया:विजय सिन्हा बोले- विकसित बिहार की नींव को मजबूत करेगा, युवाओं को होगा फायदा

डिप्टी सीएम ने केंद्रीय बजट को ‘ऐतिहासिक और समावेशी’ बताया:विजय सिन्हा बोले- विकसित बिहार की नींव को मजबूत करेगा, युवाओं को होगा फायदा

मुजफ्फरपुर जिले के प्रभारी मंत्री और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने केंद्रीय बजट की सराहना की है। बजट को ‘ऐतिहासिक और समावेशी’ बताया। उन्होंने इसे केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि बिहार के विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण ‘मील का पत्थर’ बताया। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा और ‘विकसित बिहार’ की नींव को मजबूत करेगा। यह बजट गरीबों के उत्थान और कल्याण को समर्पित है। सरकार की नई योजनाओं से किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य प्राप्त होगा। यह बजट अन्नदाताओं के जीवन में खुशहाली लाएगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।
युवाओं को फायदा होगा डिप्टी सीएम ने महिला सशक्तिकरण का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बजट में महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान हैं, जो उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। इसके अतिरिक्त, यह बजट युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, जिससे बिहार के नौजवानों को लाभ मिलेगा। विजय कुमार सिन्हा ने बिहार को मिलने वाली विशेष मदद और बुनियादी ढांचे के विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह संतुलित है और बिहार में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में होने वाला निवेश सुशासन में समृद्धि लाएगा। मुजफ्फरपुर जिले के प्रभारी मंत्री और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने केंद्रीय बजट की सराहना की है। बजट को ‘ऐतिहासिक और समावेशी’ बताया। उन्होंने इसे केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि बिहार के विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण ‘मील का पत्थर’ बताया। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा और ‘विकसित बिहार’ की नींव को मजबूत करेगा। यह बजट गरीबों के उत्थान और कल्याण को समर्पित है। सरकार की नई योजनाओं से किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य प्राप्त होगा। यह बजट अन्नदाताओं के जीवन में खुशहाली लाएगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।
युवाओं को फायदा होगा डिप्टी सीएम ने महिला सशक्तिकरण का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बजट में महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान हैं, जो उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। इसके अतिरिक्त, यह बजट युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, जिससे बिहार के नौजवानों को लाभ मिलेगा। विजय कुमार सिन्हा ने बिहार को मिलने वाली विशेष मदद और बुनियादी ढांचे के विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह संतुलित है और बिहार में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में होने वाला निवेश सुशासन में समृद्धि लाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *