Delhi Police ने ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 3.71 करोड़ कैश और स्मैक के साथ 10 गिरफ्तार

Delhi Police ने ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 3.71 करोड़ कैश और स्मैक के साथ 10 गिरफ्तार

नयी दिल्ली 14 सितंबर दक्षिण पूर्वी दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 1.3 किलोग्राम स्मैक और 3.71 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। दक्षिण रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस ने इस बाबत एक महिला सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया था और उनसे पूछताछ के आधार पर चार महीने तक जांच की गई तथा इस दौरान मुख्य आपूर्तिकर्ता सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से 1.3 किलोग्राम स्मैक बरामद की गई जिसका बाजार मूल्य करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आरोपियों के पास से 3.71 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। कुमार ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि यह नकदी अपराध से अर्जित आय है और इसके बारे में आयकर विभाग को जानकारी दे दी गई है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले की अन्य कड़ियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *