दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित प्रतिष्ठित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम में खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड निवासी दीपक कुमार ने अपनी प्रतिभा से जिले का मान बढ़ाया। इस अवसर पर दीपक कुमार ने संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग भेंट की। दीपक द्वारा भेंट की गई मधुबनी पेंटिंग में ‘नशा मुक्त युवा, सशक्त भारत’ का प्रभावशाली संदेश उकेरा गया था। पेंटिंग की कलात्मकता और उसमें निहित सामाजिक संदेश को कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने खूब सराहा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्वयं दीपक कुमार से पेंटिंग के विषय और उसके संदेश को लेकर संवाद किया और उनकी रचनात्मकता की प्रशंसा की। यह उल्लेखनीय है कि 9 से 12 जनवरी तक भारत मंडपम, दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ का मुख्य उद्देश्य देशभर के युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में चयन की प्रक्रिया अत्यंत कठिन और प्रतिस्पर्धी थी। चयन प्रक्रिया के तहत, एक क्विज प्रतियोगिता में देशभर से 50 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इनमें से मेरिट के आधार पर तीन लाख युवाओं का चयन किया गया, जिन्होंने ‘विकसित भारत’ विषय पर निबंध लेखन किया। विद्वान प्रोफेसरों द्वारा निबंधों का मूल्यांकन किए जाने के बाद 30 हजार युवाओं को राज्य स्तरीय स्टेट चैंपियनशिप में प्रस्तुति का अवसर मिला। विशेषज्ञों के समक्ष प्रेजेंटेशन के पश्चात अंतिम रूप से तीन हजार युवाओं का चयन हुआ, जिन्हें इस प्रतिष्ठित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त हुआ। इस प्रतिष्ठित मंच तक पहुंचने वाले दीपक कुमार की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरे परबत्ता प्रखंड और खगड़िया जिला राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। कबेला पंचायत के मुखिया बालकृष्ण शर्मा उर्फ ललन शर्मा ने दीपक कुमार को पंचायत और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि दीपक की यह उपलब्धि यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय मंच पर पहचान बना सकते हैं। दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित प्रतिष्ठित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम में खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड निवासी दीपक कुमार ने अपनी प्रतिभा से जिले का मान बढ़ाया। इस अवसर पर दीपक कुमार ने संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग भेंट की। दीपक द्वारा भेंट की गई मधुबनी पेंटिंग में ‘नशा मुक्त युवा, सशक्त भारत’ का प्रभावशाली संदेश उकेरा गया था। पेंटिंग की कलात्मकता और उसमें निहित सामाजिक संदेश को कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने खूब सराहा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्वयं दीपक कुमार से पेंटिंग के विषय और उसके संदेश को लेकर संवाद किया और उनकी रचनात्मकता की प्रशंसा की। यह उल्लेखनीय है कि 9 से 12 जनवरी तक भारत मंडपम, दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ का मुख्य उद्देश्य देशभर के युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में चयन की प्रक्रिया अत्यंत कठिन और प्रतिस्पर्धी थी। चयन प्रक्रिया के तहत, एक क्विज प्रतियोगिता में देशभर से 50 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इनमें से मेरिट के आधार पर तीन लाख युवाओं का चयन किया गया, जिन्होंने ‘विकसित भारत’ विषय पर निबंध लेखन किया। विद्वान प्रोफेसरों द्वारा निबंधों का मूल्यांकन किए जाने के बाद 30 हजार युवाओं को राज्य स्तरीय स्टेट चैंपियनशिप में प्रस्तुति का अवसर मिला। विशेषज्ञों के समक्ष प्रेजेंटेशन के पश्चात अंतिम रूप से तीन हजार युवाओं का चयन हुआ, जिन्हें इस प्रतिष्ठित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त हुआ। इस प्रतिष्ठित मंच तक पहुंचने वाले दीपक कुमार की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरे परबत्ता प्रखंड और खगड़िया जिला राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। कबेला पंचायत के मुखिया बालकृष्ण शर्मा उर्फ ललन शर्मा ने दीपक कुमार को पंचायत और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि दीपक की यह उपलब्धि यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय मंच पर पहचान बना सकते हैं।


