धरहरा प्रखंड के औड़बगीचा गांव में सोमवार देर शाम एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की चौकी से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान चौधरी यादव की पत्नी रेशमी देवी के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार की देर शाम उस समय हुई जब रेशमी देवी अपने घर में चौकी पर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ीं। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए धरहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के उपरांत रेशमी देवी को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में धरहरा थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। धरहरा प्रखंड के औड़बगीचा गांव में सोमवार देर शाम एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की चौकी से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान चौधरी यादव की पत्नी रेशमी देवी के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार की देर शाम उस समय हुई जब रेशमी देवी अपने घर में चौकी पर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ीं। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए धरहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के उपरांत रेशमी देवी को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में धरहरा थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।


