सीवान में एक तीन साल के बच्चे की संदिग्ध मौत हुई है। मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत निवासी राहुल कुमार के पुत्र शिवांश के रूप में हुई है। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर संगीन आरोप लगाए हैं। मृतक के पिता राहुल कुमार ने बताया कि मई 2022 में उनकी शादी जी बी नगर थाना क्षेत्र के ओलिपुर निवासी आरती देवी से धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद पता चला कि पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इस बात को लेकर जब ससुराल पक्ष से सवाल किया गया तो वे उल्टे विवाद में उलझ गए। पिता ने आरोप लगाया कि समय के साथ पत्नी की मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी और वह घर में मारपीट करने लगी। इसके बाद अप्रैल 2025 में ससुराल पक्ष के लोग पत्नी को जबरन अपने साथ ले गए और उन पर अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। मामला महिला थाना के माध्यम से न्यायालय पहुंचा
राहुल ने बताया कि कुछ दिनों बाद पुलिस ने आरती को ओलिपुर स्थित घर से बरामद किया और मामला महिला थाना के माध्यम से न्यायालय पहुंचा। इसके बाद से परिवार न्यायालय में बच्चे की कस्टडी को लेकर सुनवाई चल रही है। बीते शुक्रवार को कोर्ट की पेशी में राहुल और पत्नी का भाई मौजूद रहा। ससुराल पहुंचते ही सभी लोग फरार हो गए
आरोप है कि इसके अगले ही दिन अचानक बच्चे का शव एम्बुलेंस से पिता के घर पहुंचा दिया गया और कहा गया कि उसकी तबीयत खराब थी। पिता का सवाल है कि यदि बच्चा बीमार था तो कोर्ट में मौजूद बच्चे की ननिहाल पक्ष की ओर से जानकारी क्यों नहीं दी गई। इतना ही नहीं, पिता ने दावा किया कि जैसे ही वह ससुराल पहुंचे, सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। राहुल कुमार का आरोप है कि कोर्ट द्वारा लगातार कस्टडी की मांग ठुकराए जाने के बाद अंततः उनके पुत्र की हत्या कर दी गई। उन्होंने न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, जी बी नगर थाना प्रभारी मिहिर कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर जांच के सभी पहलुओं पर कार्यवाही की जाएगी। सीवान में एक तीन साल के बच्चे की संदिग्ध मौत हुई है। मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत निवासी राहुल कुमार के पुत्र शिवांश के रूप में हुई है। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर संगीन आरोप लगाए हैं। मृतक के पिता राहुल कुमार ने बताया कि मई 2022 में उनकी शादी जी बी नगर थाना क्षेत्र के ओलिपुर निवासी आरती देवी से धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद पता चला कि पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इस बात को लेकर जब ससुराल पक्ष से सवाल किया गया तो वे उल्टे विवाद में उलझ गए। पिता ने आरोप लगाया कि समय के साथ पत्नी की मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी और वह घर में मारपीट करने लगी। इसके बाद अप्रैल 2025 में ससुराल पक्ष के लोग पत्नी को जबरन अपने साथ ले गए और उन पर अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। मामला महिला थाना के माध्यम से न्यायालय पहुंचा
राहुल ने बताया कि कुछ दिनों बाद पुलिस ने आरती को ओलिपुर स्थित घर से बरामद किया और मामला महिला थाना के माध्यम से न्यायालय पहुंचा। इसके बाद से परिवार न्यायालय में बच्चे की कस्टडी को लेकर सुनवाई चल रही है। बीते शुक्रवार को कोर्ट की पेशी में राहुल और पत्नी का भाई मौजूद रहा। ससुराल पहुंचते ही सभी लोग फरार हो गए
आरोप है कि इसके अगले ही दिन अचानक बच्चे का शव एम्बुलेंस से पिता के घर पहुंचा दिया गया और कहा गया कि उसकी तबीयत खराब थी। पिता का सवाल है कि यदि बच्चा बीमार था तो कोर्ट में मौजूद बच्चे की ननिहाल पक्ष की ओर से जानकारी क्यों नहीं दी गई। इतना ही नहीं, पिता ने दावा किया कि जैसे ही वह ससुराल पहुंचे, सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। राहुल कुमार का आरोप है कि कोर्ट द्वारा लगातार कस्टडी की मांग ठुकराए जाने के बाद अंततः उनके पुत्र की हत्या कर दी गई। उन्होंने न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, जी बी नगर थाना प्रभारी मिहिर कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर जांच के सभी पहलुओं पर कार्यवाही की जाएगी।


