दौसा में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जिला अस्पताल में हंगामा, पुलिस तैनात

दौसा में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जिला अस्पताल में हंगामा, पुलिस तैनात

दौसा में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनाक्रम सोमवार देर शाम कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां में लालसोट बाईपास के समीप एक खेत में बने कमरे में युवक शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। बाद में एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान वार्ड नंबर 14 निवासी बल्ली खान (28) के रूप में हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय ने बताया कि प्रारम्भिक तौर पर युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हत्या का आरोप, अस्पताल में हंगामा वहीं, मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मामले को लेकर जिला अस्पताल में लोगों ने हंगामा कर दिया। इसे लेकर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। बाद में पुलिस ने समझाइश कर शांत कराया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *