दरभंगा में मंगलवार देर रात नवसृजित पोखर से किशोरी की लाश मिली है। मृतका ललित मंडल की 15 साल की बेटी अंशु कुमारी है। जो सोमवार सुबह से घर से लापता थी। जानकारी के अनुसार मट्ठारही गांव स्थित कूड़ा चौर के पोखर में स्थानीय लोगों ने किशोरी का शव देखा था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतका के पड़ोसी संतोष कुमार ने बताया कि अंशु कुमारी जन्म से ही मानसिक रूप से कमजोर थी। वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। घटना के बाद उसकी मां मंजुला देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के मट्ठारही गांव की है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है
बताया जाता है कि एक दिन पहले ही परिवार में दादी की 13वीं का कार्यक्रम समाप्त हुआ था। अगले दिन सुबह से अंशु के गायब होने पर परिजनों को आशंका थी कि वह आसपास किसी परिचित के यहां चली गई होगी, इसलिए ज्यादा खोजबीन नहीं की गई, लेकिन मंगलवार को पोखर में शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर बहेड़ी थाना की पुलिस थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में यूडी कांड दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। दरभंगा में मंगलवार देर रात नवसृजित पोखर से किशोरी की लाश मिली है। मृतका ललित मंडल की 15 साल की बेटी अंशु कुमारी है। जो सोमवार सुबह से घर से लापता थी। जानकारी के अनुसार मट्ठारही गांव स्थित कूड़ा चौर के पोखर में स्थानीय लोगों ने किशोरी का शव देखा था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतका के पड़ोसी संतोष कुमार ने बताया कि अंशु कुमारी जन्म से ही मानसिक रूप से कमजोर थी। वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। घटना के बाद उसकी मां मंजुला देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के मट्ठारही गांव की है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है
बताया जाता है कि एक दिन पहले ही परिवार में दादी की 13वीं का कार्यक्रम समाप्त हुआ था। अगले दिन सुबह से अंशु के गायब होने पर परिजनों को आशंका थी कि वह आसपास किसी परिचित के यहां चली गई होगी, इसलिए ज्यादा खोजबीन नहीं की गई, लेकिन मंगलवार को पोखर में शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर बहेड़ी थाना की पुलिस थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में यूडी कांड दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


