भागलपुर में 5 टुकड़ों में मिली युवक की लाश:धारदार हथियार से काटकर खेत में फेंका, सिर लेकर भागे बदमाश; मृतक की पहचान नहीं

भागलपुर में 5 टुकड़ों में मिली युवक की लाश:धारदार हथियार से काटकर खेत में फेंका, सिर लेकर भागे बदमाश; मृतक की पहचान नहीं

भागलपुर के आमापुर दियारा से शुक्रवार पांच टुकड़ों में युव की लाश मिली है। धारदार हथियार से शव को अलग-अलग टुकड़ों में काटा गया है। काफी खोजबीन के बाद भी सिर नहीं मिला है। शव का कुछ हिस्सा मक्के‎ की खेत में तो कुछ पानी भरे‎ गड्ढे से मिला है। एक हिस्सा करीब ‎50 मीटर की दूरी पर था। ‎कलाई पर घड़ी बंधी हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना घोघा थाना क्षेत्र की है। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक(FSL) और‎ डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया। पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया गया है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। सिर नहीं मिलने से पहचान में दिक्कत आ रही है। छानबीन में जुटी पुलिस इस संबंध में घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। सिर बरामद नहीं होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव के मिले हिस्सों को जमाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान और हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। भागलपुर के आमापुर दियारा से शुक्रवार पांच टुकड़ों में युव की लाश मिली है। धारदार हथियार से शव को अलग-अलग टुकड़ों में काटा गया है। काफी खोजबीन के बाद भी सिर नहीं मिला है। शव का कुछ हिस्सा मक्के‎ की खेत में तो कुछ पानी भरे‎ गड्ढे से मिला है। एक हिस्सा करीब ‎50 मीटर की दूरी पर था। ‎कलाई पर घड़ी बंधी हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना घोघा थाना क्षेत्र की है। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक(FSL) और‎ डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया। पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया गया है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। सिर नहीं मिलने से पहचान में दिक्कत आ रही है। छानबीन में जुटी पुलिस इस संबंध में घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। सिर बरामद नहीं होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव के मिले हिस्सों को जमाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान और हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *