दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 12वीं कक्षा की एक छात्रा का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मृतिका के पिता, जो एक निजी डॉक्टर हैं, जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह अंदर पहुंचने पर उन्होंने अपनी बेटी को फंदे से झूलते हुए पाया। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक छात्रा की पहचान पल्लवी (18) पुत्री निर्मल विश्वास, निवासी तेजगढ़ के रूप में हुई है। पल्लवी दमोह में पढ़ाई करती थी और उसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। वह पढ़ाई में तेज थी। पिता निर्मल विश्वास ने बताया कि वह तेजगढ़ में अपनी प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं। घटना के दिन वह तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में सीबीएमओ द्वारा आयोजित डॉक्टरों की वैक्सीनेशन बैठक में शामिल होने गए थे। बैठक समाप्त होने के बाद जब वह घर लौटे तो दरवाजे बंद थे। उन्होंने बेटी पल्लवी को आवाज दी, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर उन्होंने थाने में जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। अंदर बालकनी में पल्लवी अपनी ही चुनरी से फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। मृतिका की मां पिछले 15 दिनों से अपनी बड़ी बेटी के यहां कोलकाता गई हुई हैं। पिता ने बताया कि घटना का कारण अज्ञात है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। तेजगढ़ की पुलिस की मौजूदगी में शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया की मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा का मोबाइल भी जप्त किया है जिसकी जांच की जाएगी


