मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 162 रन बनाए था। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया समीर रिजवी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद पर 90 रन बनाए।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने इंपेक्ट प्लेयर समीर रिजवी के तूफानी अर्धशतक की बदौलत मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। रिजवी ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद पर सात चौके और सार छक्के की मदद से 90 रन बनाए। वे अपने आईपीएल करियर के पहले शतक से चूक गए।
मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने तीसरे ओवर में रयान रिकलटन (9) और तिलक वर्मा (0) के विकेट खो दिए थे। उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 18 ही रन जुड़ सके थे। हार्दिक पंड्या के स्थान पर डीसी की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव ने यहां से रोहित शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 53 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी।
रोहित 26 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सूर्या ने 36 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 51 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, नमन धीर ने 28 रन और मिचेल सेंटनर ने नाबाद 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से मुकेश कुमार ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विपराज निगम और टी नटराजन ने एक-एक विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। डीसी ने 1.4 ओवरों में महज 7 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से पथुम निसांका ने समीर रिजवी के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 66 रन जुटाते हुए टीम को 73 के स्कोर तक पहुंचाया।
निसांका 30 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए। यहां से रिजवी ने डेविड मिलर के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 39 गेंदों में 78 रन की साझेदारी करते हुए डीसी को जीत की दहलीज पर ला दिया।
इस बीच, रिजवी अपने आईपीएल करियर का पहला शतक चूक गए। उन्होंने 51 गेंदों में 7 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 90 रन की पारी खेली। मिलर ने नाबाद 21 रन बनाकर टीम को 11 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट हासिल किया।
Sports – Patrika | CMS


