बुजुर्ग को सांप ने डसा:सपेरे ने मजाक में गले में डाला था सांप, अस्पताल में इलाज जारी

बुजुर्ग को सांप ने डसा:सपेरे ने मजाक में गले में डाला था सांप, अस्पताल में इलाज जारी

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में एक बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। बताया जा रहा है कि एक सपेरे ने मजाक में बुजुर्ग रामजी दुबे के गले में सांप डाल दिया था, जिसके बाद सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के तुरंत बाद बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मोहल्ला गोविंद नगर निवासी रामजी दुबे अपने घर पर मौजूद थे, तभी एक सपेरा मोहल्ले में सांप दिखाने पहुंचा। सपेरे ने मजाक के तौर पर रामजी दुबे के गले में सांप डाल दिया। रामजी दुबे के नाती गोपाल जी ने बताया कि सांप ने अचानक उनकी उंगली में काट लिया। सांप के काटने के बाद सपेरे ने तुरंत सांप को उनके गले से हटाया और मौके से चला गया। परिजनों ने रामजी दुबे को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल के 50 सैया वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनका इलाज जारी है। परिजनों ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जो बिना किसी सावधानी के इस तरह के खतरनाक प्रदर्शन करते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *