Kosi River Boat Accident: दरभंगा में कोसी नदी की में एक छोटी नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। नाव पर कुल 11 लोग सवार थे जो नदी के उस पार अपने खेतों से मूंग तोड़ने जा रहे थे। जिसमें से ४ लोग तैर क्र नदी किनारे आ गए, जबकि 4 लापता हैं. जिनकी तलाश जारी है.
Darbhanga Boat Accident: बिहार के दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड में कोसी नदी में बुधवार सुबह एक छोटी नाव संतुलन बिगड़ने की वजह से पलट गई। इस हादसे में नाव पर सवार 12 साल की एक मासूम बच्ची और दो महिलाओं समेत कुल 4 लोग नदी की तेज धार में लापता (डूब) हो गए हैं। अभी उनकी तलाश जारी है। वहीं, नाव पर सवार सात अन्य लोगों ने तैरकर और स्थानीय लोगों की मदद से अपनी जान बचा ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
खबर अपडेट हो रही है


