Dandiya Night से पहले Dark Circles गायब करने के लिए लगाएं कच्ची हल्दी का Eye Pack

Dandiya Night से पहले Dark Circles गायब करने के लिए लगाएं कच्ची हल्दी का Eye Pack

शारदीय नवरात्रि का त्योहार बेहज नजदीक आ चुका है। नवरात्रि का पर्व अपने साथ खुशियां, गरबा और डांडिया नाइट्स का बेहतरीन अवसर होता है। लंबे समय से लोग इस मौके इंतजार करते हैं।

डांडिया नाइट्स के समय खासकर महिलाएं सुंदर और तरोताजा दिखने के लिए हफ्तों पहले से ही स्किन ट्रीटमेंट लेना शुरु कर देती हैं।  अक्सर नवरात्रि की तैयारियां और देर रात तक जागने की वजह से आंखों में थकान होने लगती है। यदि आप भी नवरात्रि से पहले आंखों की थकान और काले घेरे से परेशान हैं, तो एक बार इस खास उपाय का इस्तेमाल करें।

डार्क सर्कल्स के लिए क्यों खास है कच्ची हल्दी?

कच्ची हल्दी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में त्वचा का नेचुरल निखार लाने के लिए हल्दी को गुणकारी माना गया है। कच्ची हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो आंखों के आसपास की सूजन, ढीलेपन और कालेपन को कम करने में मदद करता है। आप कच्ची हल्दी का असरदार पैक बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए कुछ जरुरी सामग्री की जरुरत लगेगी।

आई पैक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

1 चम्मच कद्दूकस की हुई कच्ची हल्दी का रस
1 चम्मच ताजा ठंडा कच्चा दूध
आधा चम्मच एलोवेरा जेल और शहद

आई पैक बनाने का तरीका

– कच्ची हल्दी से आई पैक बनाने के लिए सबसे पहले हल्दी के रस में ठंडा दूध, एलोवेरा जेल और शहद मिला लें।

– अब कॉटन पैड की मदद से इस मिश्रण में डुबोकर हल्के हाथों से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पर लगाएं।

– इसे कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें।

– थोड़ी देर बाद इसे साफ और ठंडे पानी से आंखें धो लें।

– इस उपाय के करने से आंखों के नीचे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है।

– आई पैक का आप हर एक दिन छोड़कर इस्तेमाल कर सकती हैं।

– इसको आप रात में सोने से पहले लगा सकती हैं।

आंखों की देखभाल के जरूरी टिप्स

– हल्दी आई पैक का इस्तेमाल करने के बाद आंखों पर 5 मिनट के लिए खीरे की ठंडी स्लाइस रख लें।

– डांडिया नाइट्स में जाने से पहले आप कम से कम 7 से 8 घंटे की पूरी नींद जरुर लें।

– रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिएं। वहीं, बादाम का तेल या नारियल का तेल आंखों के आसपास हल्की मसाज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *