Dandiya and Garba Night में दिखना है खूबसूरत? फॉलो करें Dewy Base से Glitter Eyeliner तक ये Makeup Tips

Dandiya and Garba Night में दिखना है खूबसूरत? फॉलो करें Dewy Base से Glitter Eyeliner तक ये Makeup Tips

Dandiya and Garba Night Makeup Tips 2026: नवरात्रि में गरबा नाइट के लिए चनिया चोली या लहंगा और ज्वेलरी चुनने के बाद बारी मेकअप की आती है। इस मौके पर ज्यादातर महिलाएं ऐसा लुक चाहती हैं, जो ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ जचे और तस्वीरों में भी खूबसूरत दिखे। ऐसे में अगर आप भी इस बार मेकअप में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं। साथ ही गरबा के दौरान कई घंटों तक डांस करने के लिए मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने के टिप्स खोज रही हैं, तो यहां दिए गए मेकअप आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।

Garba Night Makeup Ideas में Dewy Base Makeup से पाएं नेचुरल और ग्लोइंग लुक

अगर आप चेहरे पर बहुत ज्यादा मेकअप लगाए बिना फ्रेश और चमकदार लुक चाहती हैं, तो ड्यूई बेस मेकअप ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को साफ करें और अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके बाद हल्का फाउंडेशन या स्किन टिंट लगाकर बेस तैयार करें। चेहरे पर जहां जरूरत हो, वहां कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद गालों पर हल्का पीच या पिंक ब्लश लगाएं और चीकबोन्स पर थोड़ा हाइलाइटर इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आएगा। 

Navratri Makeup Look को खास बनाने के लिए ट्राई करें Colorful Eye Makeup

गरबा नाइट में रंगीन आउटफिट के साथ कलरफुल आई मेकअप अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आपकी चनिया चोली में मिरर वर्क या कई रंग हैं, तो आप गोल्डन, ब्रॉन्ज, पिंक, ग्रीन या पर्पल आईशैडो के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। ध्यान दें, आईशैडो को अच्छी तरह ब्लेंड करें और आंखों के बाहरी कोने पर थोड़ा गहरा शेड लगाएं। इससे आंखों का मेकअप ज्यादा सुंदर नजर आएगा।

Garba Makeup Look में Glitter Eyeliner से जोड़े ग्लैमरस टच, चुनें Golden और Silver Shades

अगर आप अपने मेकअप में थोड़ा ग्लैम जोड़ना चाहती हैं, तो ग्लिटर आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। गोल्डन, सिल्वर या कॉपर शेड का ग्लिटर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ अच्छा लग सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप ब्लैक विंग्ड आईलाइनर लगाएं और उसके ऊपर ग्लिटर की पतली लाइन बना सकती हैं। अगर आपका आउटफिट पहले से ही हैवी है, तो आंखों पर बहुत ज्यादा ग्लिटर लगाने के बजाय हल्का टच रखें। इससे मेकअप बैलेंस नजर आएगा। 

Garba Night Makeup के साथ Red, Berry और Maroon जैसे Bold Lipstick Shades करें ट्राई

लिपस्टिक का सही शेड आपके पूरे मेकअप लुक को खास बना सकता है। गरबा नाइट के लिए रेड, बेरी, मैरून और टेराकोटा जैसे रंग अच्छे विकल्प हो सकते हैं। अगर आपने आंखों पर ब्राइट आईशैडो या ग्लिटर लगाया है, तो न्यूड, पीच या सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक चुन सकती हैं। वहीं, अगर आंखों का मेकअप हल्का रखा है, तो रेड या डीप बेरी लिपस्टिक से चेहरे पर फेस्टिव टच दिया जा सकता है।

Traditional Makeup Look को पूरा करने के लिए बिंदी, झुमके करें स्टाइल

गरबा लुक को पूरा करने के लिए चनिया चोली के साथ छोटी या बड़ी बिंदी, झुमके, ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पेयर करके अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बना सकती हैं। अगर आपने आंखों और होंठों का मेकअप ज्यादा ब्राइट रखा है, तो हल्की ज्वेलरी चुनें। वहीं, सिंपल मेकअप के साथ बड़े झुमके या स्टेटमेंट नेकलेस लुक को खास बना सकते हैं। 

Long Lasting Makeup Tips: गरबा में घंटों डांस करने के बाद भी मेकअप को फ्रेश रखने के तरीके

  • अपनी स्किन की जरूरत के अनुसार प्राइमर चुनें, ताकि मेकअप का बेस बेहतर तरीके से तैयार हो सके।
  • फाउंडेशन और कंसीलर कम मात्रा में लगाएं। जरूरत पड़ने पर ही दूसरी लेयर लगाएं, ताकि मेकअप भारी न दिखे।
  • अपनी स्किन के अनुसार लंबे समय तक टिकने वाले आईलाइनर और मस्कारा का इस्तेमाल करें।
  • जरूरत के अनुसार सेटिंग पाउडर या मेकअप सेटिंग स्प्रे लगाएं, ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।
  • ब्लॉटिंग पेपर, टिश्यू और लिपस्टिक अपने पास रखें। पसीना आने पर चेहरे को रगड़ने के बजाय टिश्यू से हल्के हाथों से थपथपाकर साफ करें।

Dandiya Night पर दिखना है अलग, तो ट्राई करें स्कर्ट

गरबा या डांडिया नाइट के लिए अगर आप चनिया चोली या लहंगे से हटकर कुछ खूबसूरत होने के साथ-साथ पहनने में भी आरामदायक ढूंढ रही हैं, तो रंग-बिरंगी घेरदार स्कर्ट या इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए पैंट के साथ चोली और दुपट्टे का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार मिरर वर्क, कढ़ाई या प्रिंट वाली स्कर्ट चुन सकती हैं। इसके साथ मैचिंग या कंट्रास्ट चोली, झुमके, चूड़ियां और बिंदी पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *