जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारा में एक शादी के रिसेप्शन समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। इस दौरान नेपाल से आई एक डांसर के चेहरे पर कारतूस के बारूद के छिटे लगने से वह घायल हो गई। घायल डांसर पूनम ने बताया कि वह नेपाल से जमुई में डांस करने आई थीं। रिसेप्शन पार्टी के दौरान मंच पर डांस करते समय अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि गोली किसने चलाई, यह मालूम नहीं है, लेकिन दो युवकों के पास बंदूक होने की बात सामने आई है। गोली चलने के बाद बारूद के छिटे उनके चेहरे पर आ गिरे। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. एक युवक मनीष कुमार को हिरासत में लिया घटना के तुरंत बाद पूनम को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक मनीष कुमार को हिरासत में लिया है। पूरे मामले की छानबीन जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने और किन परिस्थितियों में की। यह रिसेप्शन पार्टी शुक्रवार रात लोहारा गांव के मनीष कुमार की थी, जहां नेपाल से डांसरों को बुलाया गया था। घायल डांसर नेपाल की, 2 साल से कर रही प्रोग्राम भवेश कुमार ने बताया कि हम लोग प्रोग्राम करवाते है, चार लोग को प्रोग्राम में भेजे थे। घटना को लेकर बताया कि शुक्रवार को स्टेज पर चढ़कर तीन से चार लोग ने फायरिंग किया था। उन्होंने बताया कि 35 हजार में बुकिंग था। हम दूसरे जगह पर थे 4:00 बजे सुबह घटना की जानकारी मिली। घायल डांसर नेपाल की है जो 2 साल से प्रोग्राम कर रही है। भवेश ने बताया कि बुकिंग के अनुसार लड़कियां को बुलाते है। भेजते हैं। उन्होंने बताया कि बुकिंग मोबाइल के जरिए किया जाता है। घायल डांसर के पहचान पूनम कुमारी के रूप में हुई है जो नेपाल की रहने वालीहै। भवेष लखीसराय का रहने वाला है। फायरिंग से एक महिला कलाकार घायल हो गई – सदर SDPO सदर SDPO सतीश सुमन ने घटना को लेकर बताया कि 27 और 28 फरवरी की रात लोहारा गांव में पुलिस को शादी समारोह में एक महिला कलाकार की घायल होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के द्वारा एक पुलिस टीम के द्वारा घटना का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण और स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि शादी के एक उत्सव में फायरिंग से एक महिला कलाकार घायल हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जो महिला कलाकार है उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य को एकत्रित किया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारा में एक शादी के रिसेप्शन समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। इस दौरान नेपाल से आई एक डांसर के चेहरे पर कारतूस के बारूद के छिटे लगने से वह घायल हो गई। घायल डांसर पूनम ने बताया कि वह नेपाल से जमुई में डांस करने आई थीं। रिसेप्शन पार्टी के दौरान मंच पर डांस करते समय अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि गोली किसने चलाई, यह मालूम नहीं है, लेकिन दो युवकों के पास बंदूक होने की बात सामने आई है। गोली चलने के बाद बारूद के छिटे उनके चेहरे पर आ गिरे। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. एक युवक मनीष कुमार को हिरासत में लिया घटना के तुरंत बाद पूनम को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक मनीष कुमार को हिरासत में लिया है। पूरे मामले की छानबीन जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने और किन परिस्थितियों में की। यह रिसेप्शन पार्टी शुक्रवार रात लोहारा गांव के मनीष कुमार की थी, जहां नेपाल से डांसरों को बुलाया गया था। घायल डांसर नेपाल की, 2 साल से कर रही प्रोग्राम भवेश कुमार ने बताया कि हम लोग प्रोग्राम करवाते है, चार लोग को प्रोग्राम में भेजे थे। घटना को लेकर बताया कि शुक्रवार को स्टेज पर चढ़कर तीन से चार लोग ने फायरिंग किया था। उन्होंने बताया कि 35 हजार में बुकिंग था। हम दूसरे जगह पर थे 4:00 बजे सुबह घटना की जानकारी मिली। घायल डांसर नेपाल की है जो 2 साल से प्रोग्राम कर रही है। भवेश ने बताया कि बुकिंग के अनुसार लड़कियां को बुलाते है। भेजते हैं। उन्होंने बताया कि बुकिंग मोबाइल के जरिए किया जाता है। घायल डांसर के पहचान पूनम कुमारी के रूप में हुई है जो नेपाल की रहने वालीहै। भवेष लखीसराय का रहने वाला है। फायरिंग से एक महिला कलाकार घायल हो गई – सदर SDPO सदर SDPO सतीश सुमन ने घटना को लेकर बताया कि 27 और 28 फरवरी की रात लोहारा गांव में पुलिस को शादी समारोह में एक महिला कलाकार की घायल होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के द्वारा एक पुलिस टीम के द्वारा घटना का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण और स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि शादी के एक उत्सव में फायरिंग से एक महिला कलाकार घायल हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जो महिला कलाकार है उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य को एकत्रित किया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


