CSC सेंटर संचालक से 30 हजार की लूट:रायगढ़ में 3 बदमाश मोबाइल लूटकर भागे, डंडे से पीटा, जान से मारने की भी दी धमकी

CSC सेंटर संचालक से 30 हजार की लूट:रायगढ़ में 3 बदमाश मोबाइल लूटकर भागे, डंडे से पीटा, जान से मारने की भी दी धमकी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सीएससी सेंटर संचालक युवक से तीन बदमाशों ने जमकर मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसके पास रखे 30 हजार 100 रुपए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है। दरअसल, मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम अमनदुला निवासी अनिल कुमार (36) पिछले कुछ सालों से खरसिया के मदनपुर में रहकर तहसील कार्यालय के सामने सीएससी सेंटर चलाता है। पैसों की जरूरत पड़ने पर वह हमालपारा स्थित SBI एटीएम गया था। अनिल ने एटीएम से 30 हजार 100 रुपए निकाले और रकम जेब में रखकर वापस जाने लगा। इसी दौरान हमालपारा तालाबपार निवासी शुभम केंवट, अजय भट्ट और प्रियांशु भट्ट वहां पहुंचे। तीनों ने बिना किसी वजह के अनिल से गाली-गलौज शुरू कर दी। जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा अनिल ने जब गाली-गलौज करने से मना किया तो तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हाथ-मुक्के और डंडे से उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने अनिल को जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा। इसी दौरान उसकी जेब में रखे 30 हजार 100 रुपए और मोबाइल भी निकाल लिया। मारपीट में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिसके बाद तीनों आरोपी वहां से भाग गए। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज घटना के बाद अनिल ने खरसिया चौकी पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शुभम केंवट, अजय भट्ट और प्रियांशु भट्ट के खिलाफ धारा 296, 309(6) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *