बेगूसराय | जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक कुख्यात अपराधी नवीन सिंह को बेगूसराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेगूसराय की मंसूरचक थाना पुलिस ने उसे साठा चौक से रसीदपुर जाने के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, पांच गोली और एक कार जब्त की है। उसकी पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कमराइन के स्व. योगेश्वर सिंह के पुत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने बीते माह हत्या के उद्देश्य से हुई जानलेवा फायरिंग मामले में गिरफ्तार किया है। वह उस मामले में फरार चल रहा था। बेगूसराय पुलिस के अनुसार, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात फरार अपराधी नवीन सिंह एक वैगनार कार में बैठकर साठा चौक से रसीदपुर की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने उस रास्ते में वाहन जांच शुरू कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। बेगूसराय | जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक कुख्यात अपराधी नवीन सिंह को बेगूसराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेगूसराय की मंसूरचक थाना पुलिस ने उसे साठा चौक से रसीदपुर जाने के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, पांच गोली और एक कार जब्त की है। उसकी पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कमराइन के स्व. योगेश्वर सिंह के पुत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने बीते माह हत्या के उद्देश्य से हुई जानलेवा फायरिंग मामले में गिरफ्तार किया है। वह उस मामले में फरार चल रहा था। बेगूसराय पुलिस के अनुसार, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात फरार अपराधी नवीन सिंह एक वैगनार कार में बैठकर साठा चौक से रसीदपुर की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने उस रास्ते में वाहन जांच शुरू कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।


