श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में अर्पित आभूषणों को बैंक में रखने पर सहमति

श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में अर्पित आभूषणों को बैंक में रखने पर सहमति

लातेहार| शहर के जुबली रोड स्थित श्री संकट मोचन भवानी मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव बुधवार को विशाल भंडारा के साथ संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम प्रमोद सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, निर्मल महलका, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पासवान सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर भंडारा का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्य यजमान साकेत कुमार ने पत्नी के साथ विधिवत हवन-पूजन किया। आगंतुक अतिथियों ने नौ कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार भेंट किए गए। इसे सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल महलका, सचिव प्रदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष सीतेश कुमार, विजय प्रसाद गुप्ता, जीतेंद्र गुप्ता सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, सुदामा प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, विनोद महालका, विशाल शर्मा, दुर्गा प्रसाद, संतोष अग्रवाल, दिलीप कुमार, निर्दोष कुमार, रितेश प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे। लातेहार| शहर स्थित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर की कार्यकारिणी समिति की बैठक संरक्षक विनोद कुमार साहू की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के मासिक आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। पिछले दो वर्षों में मां को अर्पित किए गए सोने एवं चांदी के आभूषणों का मूल्यांकन किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी आभूषणों को बैंक के लॉकर में सुरक्षित रखा जाएगा। बैठक के दौरान मंदिर के विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता (भोला) ने मंदिर के ऊपरी तल्ले के कमरों के सुंदरीकरण के लिए सहमति देने वाले दानदाताओं से जल्द राशि जमा करने का आग्रह किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष से चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके अलावा सदस्यता अभियान के सत्यापन एवं नए सदस्यों को जोड़ने पर सहमति बनी। मंदिर के 33वें वार्षिकोत्सव (2027) तक 100 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *