नर्मदापुरम में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान:सीएम के सामने रखेंगे नर्मदा में मिल रहे दूषित नाले को बंद करने का मुद्दा

नर्मदापुरम में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान:सीएम के सामने रखेंगे नर्मदा में मिल रहे दूषित नाले को बंद करने का मुद्दा

मां नर्मदा में मिल रहे दूषित नाले को बंद करने की मांग को लेकर नर्मदापुरम में नगर कांग्रेस पार्टी हस्ताक्षर अभियान चला रही है। अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को मालाखेड़ी क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता मालाखेड़ी क्षेत्र की दुकानों पहुंचकर स्थानीय व्यापारी, नागरिक, समाजसेवी, महिलाएं और अन्य लोगों से हस्ताक्षर कराए। कांग्रेस नेताओं ने कहा, बीते 20 साल से हर नर्मदा जयंती पर प्रदेश सरकार नाला बंद करने की घोषणा करती है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह नर्मदापुरम की आस्था पर चोट है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया, आमजन का समर्थन लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 25 जनवरी को नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने यह मुद्दा रखा जाएगा। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र मिश्रा, श्याम दुबे, संतोष तोमर, गुलाम हैदर, कपिल यादव, शिवमंगल सिंह, सुनील चौहान, जागेश यादव, लखन यादव, विजय यादव, ऋतिक चौहान, सलीम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *