कांग्रेस 5 से जारी करेगी उम्मीदवारों की सूची, 50% सीटों पर युवाओं को मौका

कांग्रेस 5 से जारी करेगी उम्मीदवारों की सूची, 50% सीटों पर युवाओं को मौका

राजकोट. अहमदाबाद. गुजरात में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर गुजरात कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने गुरुवार को राजकोट में बताया कि पार्टी पांच अप्रेल से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। इस बार पार्टी 50 प्रतिशत से अधिक युवा उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी। उम्मीदवार चयन में जिला चुनाव समितियों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं प्रदेश समिति अंतिम मंजूरी देगी। समाज के मुद्दों पर आवाज उठाने वाले, लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले और स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं को मजबूत बनाने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि आगामी स्थानीय स्वराज्य चुनावों को लेकर कांग्रेस ने व्यापक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली है।सौराष्ट्र के सभी जिलों में प्रदेश पर्यवेक्षकों ने तहसील स्तर तक दौरे कर संभावित उम्मीदवारों से संवाद किया और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित किया। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस समितियों द्वारा गठित चुनाव समितियों ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए 4 अप्रेल से प्रदेश स्तर पर बैठकों का दौर शुरू होगा, जिसमें प्रभारी नेताओं की मौजूदगी में अंतिम सहमति दी जाएगी। इसके बाद 5 अप्रेल से चरणबद्ध तरीके से उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। सबसे पहले महानगरपालिकाओं के उम्मीदवारों की घोषणा होगी, इसके बाद पूरे गुजरात में लगभग 10 हजार सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में मजबूत लीगल टीम भी गठित की गई है, ताकि उम्मीदवारों पर दबाव बनाने, नामांकन रद्द कराने या डराने-धमकाने जैसी किसी भी कोशिश का तुरंत कानूनी जवाब दिया जा सके। कांग्रेस ने दावा किया कि इस बार पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता के मुद्दों को केंद्र में रखेगी।

भी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी आम आदमी पार्टी, जल्द जारी होगी दूसरी सूची

 भाजपा व कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी ने भी चुनावों के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। आप पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि पार्टी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और मज़बूती से लड़ेगी। पार्टी इन चुनावों के लिए पहली सूची जारी कर चुकी है और जल्द ही दूसरी सूची भी जारी करेगी। पार्टी कीउम्मीदवार सेंस प्रक्रिया का दूसरा चरण चल रहा है। आप महंगाई और बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *