दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टरों ने शनिवार को राजनीतिक हलकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सबका ध्यान खींचा। इन पोस्टरों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘रियल लाइफ बैटमैन’ के रूप में पेश किया गया है। पोस्टर पर लिखा है, “द साइलेंट गार्जियन, ए वॉचफुल प्रोटेक्टर। एलओपी राहुल गांधी, द रियल लाइफ बैटमैन।”
सोशल मीडिया पर क्यों चर्चा में आई बैटमैन वाली छवि?
दरअसल, राहुल गांधी की ‘बैटमैन’ वाली छवि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही है। इस महीने की शुरुआत में राहुल गांधी ने युवाओं और खासकर जेन जी से सीधे जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग (Ask Me Anything) सेशन किया था। इस दौरान उनसे शिक्षा, छात्र आंदोलनों, राजनीति और दर्शन समेत कई मुद्दों पर सवाल पूछे गए थे।
#WATCH | Delhi: Posters describing Lok Sabha LoP and Congress leader Rahul Gandhi as the “real-life Batman” have been put up outside the Congress party headquarters in Delhi pic.twitter.com/USV58cPvZx
— ANI (@ANI) August 23, 2026
इसे भी पढ़ें: भारत बनेगा पोत निर्माण का वैश्विक केंद्र, Rajnath Singh ने बंगाल में 3,500 करोड़ की योजनाओं की रखी नींव
क्या आप बैटमैन हैं?
सेशन के दौरान एक यूजर ने राहुल गांधी से सीधे सवाल किया, “क्या आप बैटमैन हैं?” राहुल ने भी इस सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “बस इतना कह सकते हैं कि किसी ने कभी मुझे और बैटमैन को एक ही कमरे में नहीं देखा है।”
इसे भी पढ़ें: बबुआ 12 बजे सोकर उठते हैं… CM Yogi Adityanath का Akhilesh Yadav पर तंज
‘द डार्क नाइट’ थीम और मीम्स का दौर
इसके बाद कांग्रेस ने इस बातचीत के कुछ वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। राहुल गांधी का बारिश में खड़े होकर वीडियो पोस्ट करना और उसके बैकग्राउंड में ‘द डार्क नाइट’ फिल्म की थीम का इस्तेमाल होना इस पूरे संदर्भ को और चर्चा में ले आया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की तुलना काल्पनिक सुपरहीरो बैटमैन से करने वाले मीम और पोस्ट तेजी से शेयर किए जा रहे हैं।

