मुकंदरा रिजर्व में भी बाधों के बीच संघर्ष:एमटी 5 से जंग में घायल हुई बाघिन एमटी 10, दोनों पैरों में सूजन, डॉक्टर कर रहे निगरानी

मुकंदरा रिजर्व में भी बाधों के बीच संघर्ष:एमटी 5 से जंग में घायल हुई बाघिन एमटी 10, दोनों पैरों में सूजन, डॉक्टर कर रहे निगरानी

कोटा के मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाधों के बीच संघर्ष की जानकारी सामने आई है। टेरिटरी को लेकर हुए संघर्ष में बाघिन एमटी-10 घायल हो गई। बाघिन के दोनों अगले पैरों में सूजन है। पंजों और बाएं पैर के जोड़ के पास पंक्चर घाव हैं। विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों और वन्यजीव विशेषज्ञों की टीमें बाघिन की निगरानी में लगी है। बाघिन एमटी-10 को दो महीने पहले ही एमपी के बांधवगढ़ से मुकंदरा लाया गया था। सीसीएफ सुगनाराम जाट ने बताया रेगुलर मॉनिटरिंग के दौरान 14 मई की सुबह बाघिन एमटी 10 राँवठा रेंज क्षेत्र में दिखाई दी। बाघिन सतर्क अवस्था में मिली और सामान्य गतिविधियां करती दिखाई दी। निरीक्षण में पाया गया कि बाघिन के दोनों अगले पैरों में सूजन है। पंजों और बाएं पैर के जोड़ के पास पंक्चर घाव हैं। बाएं अगले पैर में हल्का लंगड़ापन देखा गया। जिसके बाद वन विभाग ने तत्काल विशेषज्ञ टीम को मौके पर भेजा। सम्भवतया रिजर्व में बाघिन MT-10 के शरीर पर नर बाघ MT-5 के साथ क्षेत्रीय संघर्ष के दौरान ये चोट लगी।
विशेषज्ञ पशु चिकित्सकीय दल ने फिलहाल किसी गंभीर जटिलता के संकेत नहीं पाए हैं। इसी कारण तत्काल ट्रेंकुलाइज या चिकित्सकीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं बताई गई। विभाग ने कहा है कि बाघिन की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर इलाज किया जाएगा। वन विभाग के अनुसार बाघों के बीच इस तरह का संघर्ष उनके प्राकृतिक व्यवहार का हिस्सा होता है।विशेषज्ञों ने बताया कि बाघिन शिकार भी कर रही है, जिससे उसकी प्राकृतिक गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *