किशनगंज में होली 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करना, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखना, अश्लील एवं आपत्तिजनक भोजपुरी गानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना, डीजे संचालन पर रोक, नशे में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और अवैध शराब बिक्री पर सख्ती शामिल है। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल होंगे तैनात देवघाट खगड़ा टर्निंग प्वाइंट सहित संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि सरस्वती पूजा की तरह इस बार भी होली में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि संवेदनशीलता के आधार पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति चार्ट में आवश्यक संशोधन किए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को अनिवार्य रूप से वर्दी में रहने और होली न खेलने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और साइबर सेल को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी, जबकि 2 और 3 मार्च की रात्रि में होलिका दहन होगा। पर्व को देखते हुए दंगा निरोधी दस्ता 24 घंटे तैयार रहेगा। नेपाल में चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी और नेपाल थाना से समन्वय कर सीमा को 72 घंटे के लिए सील किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष 4 मार्च तक रहेगा संचालित होलिका दहन के दौरान अग्नि सुरक्षा के लिए 10 अग्निशमन गाड़ियां तैनात की गई हैं, जिसमें प्रत्येक प्रखंड में कम-से-कम एक वाहन उपलब्ध रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष 2 मार्च सुबह 6 बजे से 4 मार्च तक लगातार संचालित रहेगा। प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे भाईचारे और आपसी सद्भाव की परंपरा को कायम रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल 101 या 112 पर संपर्क करें। किशनगंज में होली 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करना, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखना, अश्लील एवं आपत्तिजनक भोजपुरी गानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना, डीजे संचालन पर रोक, नशे में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और अवैध शराब बिक्री पर सख्ती शामिल है। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल होंगे तैनात देवघाट खगड़ा टर्निंग प्वाइंट सहित संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि सरस्वती पूजा की तरह इस बार भी होली में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि संवेदनशीलता के आधार पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति चार्ट में आवश्यक संशोधन किए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को अनिवार्य रूप से वर्दी में रहने और होली न खेलने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और साइबर सेल को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी, जबकि 2 और 3 मार्च की रात्रि में होलिका दहन होगा। पर्व को देखते हुए दंगा निरोधी दस्ता 24 घंटे तैयार रहेगा। नेपाल में चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी और नेपाल थाना से समन्वय कर सीमा को 72 घंटे के लिए सील किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष 4 मार्च तक रहेगा संचालित होलिका दहन के दौरान अग्नि सुरक्षा के लिए 10 अग्निशमन गाड़ियां तैनात की गई हैं, जिसमें प्रत्येक प्रखंड में कम-से-कम एक वाहन उपलब्ध रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष 2 मार्च सुबह 6 बजे से 4 मार्च तक लगातार संचालित रहेगा। प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे भाईचारे और आपसी सद्भाव की परंपरा को कायम रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल 101 या 112 पर संपर्क करें।


