मंदसौर जनसुनवाई में कलेक्टर ने 46 आवेदकों की समस्याएं सुनीं:सरकारी रास्ते, अतिक्रमण और भूमि आवंटन सहित कई प्रकरणों में कार्रवाई के निर्देश

मंदसौर जनसुनवाई में कलेक्टर ने 46 आवेदकों की समस्याएं सुनीं:सरकारी रास्ते, अतिक्रमण और भूमि आवंटन सहित कई प्रकरणों में कार्रवाई के निर्देश

मंदसौर में जिला स्तरीय जनसुनवाई सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सभी एसडीएम, तहसीलदार और पटवारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने हल्का मुख्यालय पर उपस्थित रहें और जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनें। कलेक्टर ने पटवारियों को मुख्यालय पर रहकर सीमांकन, बंटवारा, फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी जैसे कार्य करने तथा लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने को कहा। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर अदिति गर्ग, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल और जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन ने कुल 46 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी
विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। थड़ोद निवासी रनवीर सिंह ने बंद किए गए सरकारी रास्ते को फिर से चालू करने के संबंध में आवेदन दिया। इस पर तहसीलदार मल्हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह, भैसोदामंडी निवासी सीमा ने सरकारी सड़क से अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर एसडीएम गरोठ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अफजलपुर निवासी गनी ने एसआईआर में सही जानकारी दर्ज कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर एसडीएम मंदसौर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, जनसुनवाई में आर्थिक सहायता दिलवाने, कब्जा हटवाने, इलेक्ट्रिक साइकिल प्रदान करने, नामांतरण में नाम लिखवाने, समग्र आईडी में नाम जोड़ने, भूमि आवंटित करने और आवासीय प्लॉट भूखंड में जांच करने जैसे विविध प्रकार के आवेदन भी प्राप्त हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *