स्वामी विवेकानंद जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार:मंत्री राधा सिंह ने स्वस्थ समाज और सशक्त युवा का दिया संदेश

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार:मंत्री राधा सिंह ने स्वस्थ समाज और सशक्त युवा का दिया संदेश

सिंगरौली जिले में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम, बैढ़न में सामूहिक सूर्य नमस्कार और योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, युवाओं, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला कलेक्टर गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक सशक्तिकरण का मार्ग दिखाता है। उन्होंने योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मबल और राष्ट्रनिर्माण का आधार बताया। मंत्री सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और नशामुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने योग के माध्यम से स्वस्थ समाज, सशक्त युवा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया। इस आयोजन ने जिले में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *