बलरामपुर-रामानुजगंज में फिर से ठंड का असर:6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, अगले 3 दिनों में और गिरेगा तापमान

बलरामपुर-रामानुजगंज में फिर से ठंड का असर:6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, अगले 3 दिनों में और गिरेगा तापमान

बलरामपुर-रामानुजगंज में जनवरी के आखिरी दिनों में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर भारत से आ रही सर्द और बर्फीली हवाओं के चलते जिले के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से लगभग तीन डिग्री कम बताया जा रहा है। रात के समय कई इलाकों में पाला गिरने से लोग ठिठुरते नजर आए। अल सुबह और देर रात ठंड के कारण जिले की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग केवल जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकले। ठंडी हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित होता दिखा। घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम जिले के बाहरी इलाकों में दिनभर घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए चौक-चौराहों पर अलाव जलाए गए हैं। लोग अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। ठंड का असर सबसे ज्यादा बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर देखा जा रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन से चार दिनों तक जिले में ठंड का असर बना रहेगा और कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने, ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और सुबह व रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन भी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *