CMHO के औचक निरीक्षण में 7 कर्मचारी मिले गायब:कारण बताओ नोटिस किया जारी, एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश

CMHO के औचक निरीक्षण में 7 कर्मचारी मिले गायब:कारण बताओ नोटिस किया जारी, एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश

करौली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीना ने चार स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन चिकित्सा अधिकारी और चार स्वास्थ्यकर्मी सहित कुल सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमएचओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया।
चार स्वास्थ्य केंद्रों पर अचानक पहुंचे सीएमएचओ निरीक्षण के दायरे में आयुष्मान आरोग्य मंदिर धनीराम सरपंच का पुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडर, फतेहपुर और कोटरी शामिल रहे। सीएमएचओ ने केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश निरीक्षण के दौरान सात कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर सीएमएचओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों की उपस्थिति और जिम्मेदारी से कार्य करना जरूरी है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़े। साफ-सफाई और यूनिफॉर्म पर भी जोर सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई बनाए रखने, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी कर्मचारियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में ड्यूटी करने के लिए कहा। समय पर इलाज और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश डॉ. सतीश चंद मीना ने कहा कि मरीजों को समय पर इलाज मिलना चाहिए और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *