डिमना लेक में पिकनिक के दौरान झड़प:डीजे पर डांस को लेकर विवाद, युवक पर चापड़ से हमला, हुआ घायल

डिमना लेक में पिकनिक के दौरान झड़प:डीजे पर डांस को लेकर विवाद, युवक पर चापड़ से हमला, हुआ घायल

बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में रविवार शाम पिकनिक मनाने गए युवकों के बीच मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं। अचानक हुई इस वारदात से डिमना लेक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद अन्य पिकनिक मनाने आए लोग दहशत में आ गए। चापड़ से किया हमला, युवक की हालत गंभीर जानकारी के अनुसार, मानगो संकोसाई रोड नंबर-1 निवासी सूरज कुमार राय और बिस्वजीत दास पिकनिक के दौरान डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ अन्य युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। पहले तो विवाद मामूली था, लेकिन कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने चापड़ हथियार निकालकर हमला कर दिया। हमले में सूरज कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं विश्वजीत दास और विश्वजीत कुमार राय (मानगो कुमरुम बस्ती) को भी चोटें आई हैं। आरोपी हिरासत में, हथियार बरामद घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सूरज कुमार राय की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज एमजीएम में जारी है। पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान जुगसलाई निवासी नदीम आलम के रूप में हुई है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में रविवार शाम पिकनिक मनाने गए युवकों के बीच मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं। अचानक हुई इस वारदात से डिमना लेक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद अन्य पिकनिक मनाने आए लोग दहशत में आ गए। चापड़ से किया हमला, युवक की हालत गंभीर जानकारी के अनुसार, मानगो संकोसाई रोड नंबर-1 निवासी सूरज कुमार राय और बिस्वजीत दास पिकनिक के दौरान डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ अन्य युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। पहले तो विवाद मामूली था, लेकिन कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने चापड़ हथियार निकालकर हमला कर दिया। हमले में सूरज कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं विश्वजीत दास और विश्वजीत कुमार राय (मानगो कुमरुम बस्ती) को भी चोटें आई हैं। आरोपी हिरासत में, हथियार बरामद घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सूरज कुमार राय की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज एमजीएम में जारी है। पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान जुगसलाई निवासी नदीम आलम के रूप में हुई है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *