CJP नेता सौरव-आशुतोष को दिल्ली पुलिस का समन:आज क्राइम ब्रांच ऑफिस बुलाया, कल शाम तिहाड़ से रिहा हुए; दीपके बोले- दोनों मुझसे बड़े नेता

CJP नेता सौरव-आशुतोष को दिल्ली पुलिस का समन:आज क्राइम ब्रांच ऑफिस बुलाया, कल शाम तिहाड़ से रिहा हुए; दीपके बोले- दोनों मुझसे बड़े नेता

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को गुरुवार को राजौरी गार्डन स्थित अपने ऑफिस में पेश होने के लिए समन भेजा है। कल दोनों नेताओं को दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट से जमानत मिली थी। दोनों को 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड पर रिहा किया गया। दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दोनों को हिरासत में लिया था। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सौरव और आशुतोष उनसे बेहतर और बड़े नेता हैं। अगर वे कुछ कहेंगे तो मैं उनकी बात मानूंगा। सौरव-आशुतोष जंतर-मंतर पर पकड़े गए थे सरकार ने 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी। इसके बावजूद 13 अक्टूबर को आशुतोष और सौरव तिरंगा लेकर वहां पहुंच गए। शांति नियम तोड़ने के आरोप में उन्हें 5 दिन के लिए जेल भेजा गया था। फिर 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत 2 दिन और बढ़ा दी गई थी। इससे पहले बुधवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में दखल देने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा था कि नेता पहले मजिस्ट्रेट का फैसला आने दें, फिर जरूरत पड़ने पर ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएं। सौरव-आशुतोष के खिलाफ दोनों केस क्राइम ब्रांच ट्रांसफर दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं से जुड़े जंतर-मंतर मामले को भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले कनॉट प्लेस में दर्ज केस क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था। अब दोनों मामलों की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। कल पीपल अगेंस्ट SIR गठबंधन का प्रदर्शन पीपल अगेंस्ट SIR गठबंधन 23 अक्टूबर को देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगा। इनमें अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर, अभिनेता प्रकाश राज और अभिजीत दीपके शामिल होंगे। यह प्रदर्शन पिछले हफ्ते पीपल अगेंस्ट SIR गठबंधन के गठन के बाद आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली में हुई एक आपात बैठक में 200 से ज्यादा संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। SIR के विरोध को एकजुट करने के लिए यह मंच बनाया गया है। इसमें नागरिकों, किसान यूनियनों, मजदूर संगठनों और महिला व युवा संगठनों को शामिल किया गया है। आयोजकों ने लोगों से अपने-अपने इलाकों में मार्च और प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। INDIA ब्लॉक की आज शाम ऑनलाइन बैठक INDIA ब्लॉक के नेता आज शाम ऑनलाइन बैठक करेंगे। इसमें वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। विपक्षी गठबंधन की 5 मांगें ———— ये खबर भी पढ़ें… दीपके बोले- हमारे आंदोलन की तुलना नेपाल-बांग्लादेश से न करें:CJP कार्यकर्ताओं का जेल जाना गांधीवादी सत्याग्रह, बाहर आकर फिर प्रदर्शन करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) चीफ अभिजीत दीपके ने मंगलवार को वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने कहा कि भारत में हो रहे प्रदर्शनों की तुलना नेपाल और बांग्लादेश के सत्ता बदलाव वाले हिंसक प्रदर्शन से करना ठीक नहीं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *