सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने नोएडा में ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत स्कूल ऑडिट की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के पढ़ने की स्थितियों का जमीनी स्तर पर आकलन करना है। उन्होंने कहा कि नोएडा उत्तर प्रदेश के बेहतर जिलों में से एक है, इसलिए स्कूलों की स्थिति अच्छी होने की उम्मीद है।
सौरभ दास ने बताया कि वे आज नोएडा आए हैं। यहां कुछ स्कूलों का ऑडिट किया जा रहा है। इसके तहत वो सर्फाबाद और बिसरख के सरकारी स्कूल गए। वहां उन्होंने टीचरों से बातचीत की। साथ ही समस्याओं से बारे में जानकारी ली। उन्होंने केहा कि इस अभियान का लक्ष्य स्कूलों की वास्तविक स्थिति को सामने लाना है। उन्होंने युवाओं से भी इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।
युवाओं को किया आग्रह दास चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के युवा अपने आसपास के स्कूलों का ऑडिट करें। वे देखें कि उनके पड़ोस के स्कूलों की क्या स्थिति है। साथ ही, बच्चों को किस प्रकार की शिक्षा मिल रही है। उन्होंने कहा कि वे आज नोएडा के स्कूलों का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। यह अभियान शिक्षा के स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इससे पहले एक टि्वट से मचा हड़कंप इससे पहले सौरव दास की एक ओर से टि्वट किया गया। “All government schools in Gautam Buddha Nagar in UP have been directed to be CLOSED immediately. This is after we inspected just ONE SCHOOL in Noida.
What is the UP government trying to hide? ” इस पर डीआईओएस चंद्र शेखर ने बताया कि स्कूलों की टाइमिंग होती है। बच्चे समय से स्कूल आ रहे है और बंद होने पर जाते है। गवर्नमेंट की तरफ से स्कूलों को बंद करने का ऐसा कोई आदेश नहीं है। साथ ही यदि स्कूलों का निरीक्षण करना है तो वहां की प्रिंसिपल से इसकी अनुमति लेनी होती है।

