China Southern Airlines छह साल बाद 21 सितंबर से ग्वांगझू और New Delhi के बीच शुरू करेगी नियमित उड़ान सेवा

China Southern Airlines छह साल बाद 21 सितंबर से ग्वांगझू और New Delhi के बीच शुरू करेगी नियमित उड़ान सेवा

 चाइना सदर्न एयरलाइंस छह साल के अंतराल के बाद 21 सितंबर से ग्वांगझू-नयी दिल्ली मार्ग पर नियमित यात्री उड़ान सेवा फिर शुरू करेगी। एयरलाइन कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि इस सेवा की बहाली के साथ वह दक्षिण एशिया में आठ मार्गों पर हर सप्ताह 100 से अधिक उड़ानों का संचालन करेगी। 

चीन के दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत की राजधानी ग्वांगझू में मुख्यालय वाली चाइना सदर्न एयरलाइंस चीन की प्रमुख एयरलाइन कंपनियों में से एक है। एयरलाइन की यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग शनिवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए भारत पहुंच रहे हैं। 

भारत और चीन के बीच उड़ान सेवाएं 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद निलंबित कर दी गई थीं। इसके बाद पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच चार साल से अधिक समय तक चले सैन्य गतिरोध के बीच भी इन सेवाओं को बहाल नहीं किया गया। यह गतिरोध पिछले साल अक्टूबर में समाप्त हुआ था। उड़ान सेवाओं की बहाली भारत-चीन संबंधों में धीरे-धीरे हो रहे सामान्यीकरण का हिस्सा है। संबंधों में सुधार के बीच प्रधानमंत्री मोदी और शी के बीच 2024 और 2025 में दो बैठकें हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *