शैक्षणिक टूर पर आए बच्चों ने की एसपी से मुलाकात:कटिहार पुलिस ने कानून और सुरक्षा को लेकर जागरूक किया, टॉफी बांटी

शैक्षणिक टूर पर आए बच्चों ने की एसपी से मुलाकात:कटिहार पुलिस ने कानून और सुरक्षा को लेकर जागरूक किया, टॉफी बांटी

कटिहार में शैक्षणिक भ्रमण पर आए पूर्णिया के जेएसएम पब्लिक स्कूल, डगरुआ के छात्रों ने 15 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी से मुलाकात की। बच्चों का यह समूह अपने शिक्षकों के साथ कटिहार स्थित पार्क घूमने आया था। भ्रमण के दौरान बच्चों ने पुलिस अधीक्षक से मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद सभी छात्र अपने शिक्षकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां एसपी ने उनसे स्नेहपूर्वक बातचीत की। इस दौरान उन्हें कानून, सुरक्षा और समाज के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और मुलाकात को यादगार बनाने के लिए टॉफियां भी वितरित कीं। बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। पुलिस की यह पहल समाज और पुलिस के बीच विश्वास, मित्रता तथा सकारात्मक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है। कटिहार में शैक्षणिक भ्रमण पर आए पूर्णिया के जेएसएम पब्लिक स्कूल, डगरुआ के छात्रों ने 15 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी से मुलाकात की। बच्चों का यह समूह अपने शिक्षकों के साथ कटिहार स्थित पार्क घूमने आया था। भ्रमण के दौरान बच्चों ने पुलिस अधीक्षक से मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद सभी छात्र अपने शिक्षकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां एसपी ने उनसे स्नेहपूर्वक बातचीत की। इस दौरान उन्हें कानून, सुरक्षा और समाज के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और मुलाकात को यादगार बनाने के लिए टॉफियां भी वितरित कीं। बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। पुलिस की यह पहल समाज और पुलिस के बीच विश्वास, मित्रता तथा सकारात्मक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *